KORBA : डीएलसीसी व डीएलआरसी की बैठक 11 दिसम्बर को

            कोरबा (BCC NEWS 24): मार्गदर्शी बैंक योजना अंतर्गत जिला स्तरीय सलाहकार समिति, जिला पुनरीक्षा समिति की बैठक 11 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग की अध्यक्षता में शाम 04 बजे जिला पंचायत कोरबा के सभा कक्ष में आयोजित की जाएगी। प्रबंधक मार्गदर्शी बैंक कोरबा ने बताया कि बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं हेतु वित्तीय वर्ष की उपलब्धि पर चर्चा, पीएमईजीपी और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना पर चर्चा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना पर भी चर्चा की जाएगी। साथ ही नेशनल लोक अदालत, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, जन-धन योजना एवं पशुपालकों, मत्स्य पालकों एवं उद्यानिकी हेतु किसान क्रेडिट कार्ड पर भी चर्चा की जाएगी।


                          Hot this week

                          कोरबा: छत पर सौर संयंत्र से बिजली खर्च में राहत की राह पर दादूराम गुप्ता

                          कोरबा (BCC NEWS 24): जिले कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम...

                          कोरबा: मत्स्य पालन से जय गौटिन दाई समूह की आय में बढ़ोतरी

                          कोरबा (BCC NEWS 24): जिले के विकासखंड पाली के...

                          रायपुर : छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री साय ने जताई प्रसन्नता

                          भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए मुख्यमंत्री...

                          Related Articles

                          Popular Categories