इंडोनेशिया: जकार्ता में 7 मंजिला ऑफिस में भीषण आग, 22 की मौत, निचली मंजिल पर बैटरी में ब्लास्ट, ऊपरी मंजिल पर कर्मचारी खाना खा रहे थे, भाग नहीं पाए

        जकार्ता: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में मंगलवार को एक 7 मंजिला ऑफिस में भीषण आग लग गई।

        स्थानीय चैनल कोम्पास टीवी के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इनमें 15 महिलाएं और 7 पुरुष शामिल हैं। इनमें से कुछ की मौत दम घुटने से हुई।

        मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कुछ लोग अभी भी इमारत के अंदर फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने का काम अभी भी जारी है।

        जिस इमारत में आग लगी, वह टेरा ड्रोन इंडोनेशिया का दफ्तर है। यह कंपनी खनन (माइनिंग) और खेती (एग्रीकल्चर) से जुड़े कामों के लिए ड्रोन सर्वे सेवाएं देती है।

        आग की 7 तस्वीरें…

        जकार्ता में मंगलवार को एक 7 मंजिला इमारत में आग लग गई।

        जकार्ता में मंगलवार को एक 7 मंजिला इमारत में आग लग गई।

        आग लगने के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

        आग लगने के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

        आग का धुंआ आसमान में चारों ओर फैल गया।

        आग का धुंआ आसमान में चारों ओर फैल गया।

        पुलिस के मुताबिक आग की शुरुआत पहली मंजिल से हुई।

        पुलिस के मुताबिक आग की शुरुआत पहली मंजिल से हुई।

        इमारत के अंदर अब भी कई लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें रेस्क्यू किया जा रहा है।

        इमारत के अंदर अब भी कई लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें रेस्क्यू किया जा रहा है।

        आग में मारे गए लोगों के शवों को बाहर निकालती रेस्क्यू टीम।

        आग में मारे गए लोगों के शवों को बाहर निकालती रेस्क्यू टीम।

        हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। अपने परिवार वालों को ढूंढते लोग।

        हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। अपने परिवार वालों को ढूंढते लोग।

        आग के वक्त ज्यादातर कर्मचारी खाना खा रहे थे

        आग की शुरुआत इमारत की पहली मंजिल से हुई। जब आग लगी, तब कुछ कर्मचारी अंदर दोपहर का खाना खा रहे थे।

        शुरुआत में कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश भी की, लेकिन वे इस पर काबू नहीं कर पाए।

        फायर ब्रिगेड की टीम जांच में जुटी

        पुलिस ने बताया कि पहली मंजिल पर रखी बैटरियों में आग लग गई थी। इसकी वजह से आग फैलती चली गई और जल्द ही सातवीं मंजिल तक फैल गई। नीचे आग लगने के कारण बाहर जाने का रास्ता ब्लॉक हो गया।

        फिलहाल पूरी इमारत की तलाशी जारी है। फायर ब्रिगेड की टीम मंजिल-दर-मंजिल जांच कर रही है।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories