रायपुर : एरमूर स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए 2.25 करोड़ रूपए स्वीकृत

          रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा बस्तर जिले के विकासखण्ड-लोहण्डीगुड़ा के एरमूर स्टॉपडेम निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 25 लाख 75 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के प्रस्तावित कार्य पूर्ण होने के उपरांत जल संवर्धन, निस्तारी, पेयजल एवं किसानों के द्वारा स्वयं के साधन से 30 हेक्टेयर खरीफ क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। योजना के कार्य कराने के लिए जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से मुख्य अभियंता, जल संसाधन विभाग जगदलपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।



                    Hot this week

                    रायपुर : राजनांदगांव में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

                    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ध्वजारोहणरायपुर (BCC...

                    रायपुर : जांजगीर-चांपा में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

                    मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने फहराया तिरंगारायपुर (BCC NEWS...

                    Related Articles

                    Popular Categories