BIG NEWS: पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी की लंदन में हुई फजीहत, कार को पुलिस ने रोका; विस्फोटक और ड्रग्स होने के शक में तलाशी ली

          London: पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी को लंदन में बड़ी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। ब्रिटिश पुलिस ने उनकी कार को रोककर विस्फोटक और ड्रग्स के शक में कड़ी तलाशी ली। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

          यह घटना सोमवार (8 दिसंबर) को ब्रिटेन की राजधानी लंदन में ब्रिटिश फॉरेन ऑफिस के बाहर हुई। वीडियो में कि पुलिस अधिकारी गाड़ी की जांच करते दिख रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तलाशी के दौरान पुलिस का रवैया सख्त और अपमानजनक रहा।

          यह वीडियो सबसे पहले पाकिस्तानी पत्रकार सईद यूसुफजई ने शेयर किया। उनके मुताबिक मोहसिन नकवी लंदन में शाहजाद अकबर और आदिल राजा समेत कुछ लोगों के प्रत्यर्पण पर बातचीत के लिए पहुंचे हैं।

          घटना पर लंदन पुलिस या ब्रिटिश अधिकारियों ने अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने इस घटना को लेकर तंज कसे और पाकिस्तान सरकार पर सवाल उठाए।



                    Hot this week

                    रायपुर : अमृत सरोवरों के तट पर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

                    पौधारोपण, जल संरक्षण और ‘विकसित भारत-जी राम जी योजना’...

                    रायपुर : बिलासपुर में गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

                    केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने फहराया तिरंगारायपुर (BCC NEWS...

                    Related Articles

                    Popular Categories