रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने बदली जिंदगी

          रायपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना से मिले पक्के मकान से बेमेतरा जिले के साजा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत केंवतरा के 38 वर्षीय चेतन साहू के जीवन में खुशहाली आई है। चेतन साहू मजदूर तथा एकल दिव्यांग हैं। पूर्व में वे टूटे-फूटे घास-फूस के कच्चे मकान में रहते थे, जहाँ बरसात के दिनों में छत टपकना, घर में पानी भर जाना तथा सर्प-बिच्छू जैसे विषैले जीवों का प्रवेश आम बात थी। परिवार को कई-कई रातें जागकर बितानी पड़ती थीं। पक्का मकान चेतन साहू के परिवार के लिए एक सपना था जो अब पूरा हो गया है। आज चेतन साहू अपने नवनिर्मित पक्के आवास में सम्मानजनक, सुरक्षित और सुखद जीवन व्यतीत कर रहे हैं। अब न बारिश का भय है, न टपकती छत, और न ही रात भर जागने की विवशता। उनके चेहरे पर झलकता आत्मविश्वास और संतोष इस बात का प्रमाण है कि यह योजना उनके जीवन में सुखद बदलाव लेकर आई है।



                    Hot this week

                    रायपुर : अमृत सरोवरों के तट पर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

                    पौधारोपण, जल संरक्षण और ‘विकसित भारत-जी राम जी योजना’...

                    रायपुर : सूरजपुर में हर्षाेल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

                    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ध्वजारोहण कर ली परेड की...

                    रायपुर : छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया

                    रायपुर में मुख्यमंत्री साय और जिलों में मंत्रियों-सांसदों ने...

                    रायपुर : सुकमा में 80वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न

                    राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने फहराया तिरंगा, कोटवारों...

                    Related Articles

                    Popular Categories