रायपुर : राजनांदगांव जिले में 19.18 लाख क्विंटल धान की खरीदी

          • केन्द्रों में धान की आवक तेज, किसानों में उत्साह

          रायपुर: खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत राजनांदगांव जिले में धान खरीदी को लेकर किसानों में उत्साह है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य तथा कृषक उन्नति योजना के प्रावधानों के अनुसार 3100 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य भुगतान तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल की सीमा तक धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर के निर्देशन में धान उपार्जन व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं।

          जिले के सभी 96 धान खरीदी केन्द्रों में इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, बायोमैट्रिक डिवाइस, आर्द्रता मापी यंत्र, पेयजल, छांव, श्रमिक और अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। प्रत्येक उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी दर, दिशा-निर्देश और आवश्यक सूचनाओं से संबंधित फ्लैक्स प्रदर्शित किए गए हैं। कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों की सतत निगरानी रखने तथा कोचियों एवं बिचौलियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

          किसानों की सुविधा के लिए टोकन तुंहर हाथ मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन जारी किए जा रहे हैं, जिससे किसानों के समय की बचत हो रही है और उन्हें खरीदी केंद्रों में सुविधाजनक रूप से प्रवेश मिल रहा है। जिले में धान खरीदी लगातार प्रगति पर है। अब तक 37,824 पंजीकृत किसानों से 455 करोड़ 57 लाख रुपये मूल्य का 19 लाख 18 हजार 140 क्विंटल धान उपार्जित किया जा चुका है। इसके साथ ही उपार्जित धान का उठाव भी किया जा रहा है और अब तक 89 हजार 860 क्विंटल धान का उठाव किया गया है। धान खरीदी की व्यवस्थित और पारदर्शी व्यवस्था के चलते जिले के किसानों में शासन के प्रति विश्वास बढ़ा है।



                    Hot this week

                    रायपुर : स्वतंत्रता दिवस पर राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने किया ध्वजारोहण’

                    स्कूली बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति’स्टेडियम...

                    Related Articles

                    Popular Categories