अमेरिकी राष्ट्रपति के बड़े बेटे ट्रम्प जूनियर की तीसरी सगाई, सोशल मिडिया इन्फ्लुएंसर बेटिना एंडरसन को पिछले एक साल से डेट कर रहे थे

              वॉशिंगटन डीसी: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सबसे बड़े बेटे ट्रम्प जूनियर की सगाई हो गई है। उनकी सगाई सोशल मिडिया इन्फ्लुएंसर बेटिना एंडरसन से हुई है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने यह जानकारी दी।

              राष्ट्रपति ट्रम्प ने यह घोषणा 15 दिसंबर को व्हाइट हाउस में आयोजित एक हॉलिडे पार्टी के दौरान की। हालांकि, सगाई किस तारीख को हुई इसकी जानकारी नहीं है।

              जूनियर की यह तीसरी सगाई है। इससे पहले उनकी शादी पूर्व मॉडल और अभिनेत्री वैनेसा से हुई थी। वह वैनेसा के साथ 12 साल तक रिश्ते में रहे थे। दोनों के पांच बच्चे हैं। वैनेसा ने वर्ष 2018 में तलाक की अर्जी दी थी।

              इसके बाद ट्रम्प जूनियर की सगाई अमेरिकी टीवी पर्सनैलिटी किम्बर्ली गिलफॉयल से 2018 में हुई थी। यह शादी 6 साल तक चली।

              मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रम्प जूनियर और बेटिना एंडरसन पिछले करीब एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। पिछले महीने दोनों भारत के उदयपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए भी आए थे।


                              Hot this week

                              रायपुर : 17वें राज्य स्तरीय सीएससी दिवस पर बस्तर ने लहराया परचम

                              सर्वाधिक ई-केवाईसी और आधार नामांकन के लिए बस्तर के...

                              Related Articles

                              Popular Categories