इथियोपिया में बोले मोदी- यह शेरों की धरती, PM को देश का सर्वोच्च सम्मान दिया गया; वंदे मातरम पर झूमते दिखे

              अदीस अबाबा: प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को इथियोपिया की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। यह दुनिया की 18वीं संसद है, जहां प्रधानमंत्री मोदी ने भाषण दिया। मोदी ने कहा कि मुझे इथियोपिया आकर बहुत अच्छा लग रहा है। यह शेरों की धरती है। यहां मुझे अपने घर जैसा महसूस हो रहा है, क्योंकि मेरा गृहराज्य गुजरात भी शेरों की धरती है।

              इससे पहले इथियोपिया के पीएम अबी अहमद अली ने मंगलवार को मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान दिया था। वे ‘द ग्रेट ऑनर निशां ऑफ इथियोपिया’ पाने वाले पहले ग्लोबल लीडर बने। इस मौके पर पीएम ने कहा कि ये सम्मान मेरे लिए गौरव की बात है।

              मोदी मंगलवार को ही इथियोपिया पहुंचे थे। यह उनका पहला दौरा है। PM अबी अहमद अली ने नेशलन पैलेस में उनका औपचारिक स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय बैठक भी की।

              मोदी के इथियोपिया दौरे से जुड़ी 8 तस्वीरें…

              PM अहमद अली ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत किया।

              PM अहमद अली ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत किया।

              दोनों नेताओं ने हाथ मिलाए। इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने डांस परफॉर्मेंस दी।

              दोनों नेताओं ने हाथ मिलाए। इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने डांस परफॉर्मेंस दी।

              इथियोपिया के PM अबी अहमद अली ने मोदी का नेशनल पैलेस में स्वागत किया है।

              इथियोपिया के PM अबी अहमद अली ने मोदी का नेशनल पैलेस में स्वागत किया है।

              एयरपोर्ट पर PM अहमद अली ने मोदी को पारंपरिक कॉफी भी पिलाई।

              एयरपोर्ट पर PM अहमद अली ने मोदी को पारंपरिक कॉफी भी पिलाई।

              मोदी को प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने साइंस म्यूजियम दिखाया।

              मोदी को प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने साइंस म्यूजियम दिखाया।

              मोदी को इथियोपिया ने अपने सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रेट ऑनर निशां ऑफ इथियोपिया’ से नवाजा।

              मोदी को इथियोपिया ने अपने सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रेट ऑनर निशां ऑफ इथियोपिया’ से नवाजा।

              मोदी और प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने द्विपक्षीय चर्चा की।

              मोदी और प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने द्विपक्षीय चर्चा की।

              दोनों देशों ने AI में नए कार्यक्रम शुरू करने और छात्रवृत्ति को दोगुना करने का निर्णय लिया है।होटल में पीएम के स्वागत के दौरान भारतीय मूल कीक बच्ची ने सांस्कृतिक नृत्य किया।

              दोनों देशों ने AI में नए कार्यक्रम शुरू करने और छात्रवृत्ति को दोगुना करने का निर्णय लिया है।होटल में पीएम के स्वागत के दौरान भारतीय मूल कीक बच्ची ने सांस्कृतिक नृत्य किया।


                              Hot this week

                              सक्ती : विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा

                              छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपनी प्रतिनिधिदूसरे...

                              रायपुर : दुधावा जलाशय नहर परियोजना को मिली गति

                              25.32 करोड़ से बढ़ेगी सिंचाई क्षमतारायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories