Stock Market Today: सेंसेक्स 447 अंक चढ़कर 84,929 पर बंद हुआ, निफ्टी भी 150 अंक चढ़ा; ऑटो, रियल्टी और हेल्थकेयर सेक्टर सबसे ज्यादा चढ़े

              मुंबई: लगातार चार दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में आज यानी शुक्रवार 19 दिसंबर तेजी रही। सेंसेक्स 447 अंक चढ़कर 84,929 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 150 अंक की तेजी रही, ये 25,966 के स्तर पर बंद हुआ।

              सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में से 26 में तेजी और 4 में गिरावट रही। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल, पावर ग्रिड और ‌BEL के शेयरों में 2% तक की तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 41 में तेजी और 9 में गिरावट रही। NSE के सभी सेक्टर्स ऊपर हैं। ऑटो, रियल्टी और हेल्थकेयर में सबसे ज्यादा तेजी रही।

              ग्लोबल मार्केट में तेजी

              • एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 0.65% ऊपर 4,020 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 1.03% ऊपर 49,507 पर बंद हुआ।
              • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.75% चढ़कर 25,690 पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.36% बढ़कर 3,890 पर बंद हुआ।
              • 18 दिसंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.14% ऊपर 47,952 पर बंद हुआ था। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट में 1.38% और S&P 500 में 0.79% की तेजी रही थी।

              कल DIIs ने ₹2,700 करोड़ के शेयर्स खरीदे

              • 18 दिसंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 595.78 करोड़ और घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,700.36 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे।
              • दिसंबर में 18 तारीख तक FIIs ने कुल ₹21,688.26 करोड़ के शेयर्स बेचे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹46,309.23 करोड़ के शेयर खरीदे हैं।
              • नवंबर महीने में FIIs ने कुल ₹17,500.31 करोड़ के शेयर बेचे। जबकि, DIIs ने ₹77,083.78 करोड़ की खरीदारी की। यानी, बाजार को घरेलू निवेशकों का सपोर्ट है।

              कल बाजार में गिरावट रही थी

              शेयर बाजार में 18 दिसंबर को फ्लैट कारोबार देखने को मिला। सेंसेक्स 78 अंक गिरकर 84,482 पर बंद हुआ। निफ्टी में 3 अंक की गिरावट रही, ये 25,816 पर बंद हुआ।

              सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में गिरावट और 14 शेयरों में बढ़त रही । आज ऑटो, फार्मा और एनर्जी शेयर्स में गिरावट रही। वहीं IT और मेटल सेक्टर के शेयर्स में बढ़त रही।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories