KORBA : सुगम, पारदर्शी और लाभकारी धान खरीदी – किसान राजवाड़े को मिला सम्मानजनक विक्रय अनुभव

              कोरबा (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में संचालित धान खरीदी व्यवस्था किसानों के लिए राहत और संतोष का कारण बन रही है। सर्वाधिक समर्थन मूल्य पर पारदर्शी, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक व्यवस्था के चलते जिले के किसान बिना किसी परेशानी के अपना धान विक्रय कर रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम कथरीमाल के निवासी किसान श्री मदन लाल राजवाड़े ने राज्य सरकार की धान खरीदी व्यवस्था से संतोष व्यक्त किया है। श्री राजवाड़े के पास तीन एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें उत्पादित धान की 60 क्विंटल मात्रा उन्होंने कनकी उपार्जन केंद्र में सफलतापूर्वक विक्रय की। उन्होंने बताया कि ‘तुंहर टोकन’ ऑनलाइन ऐप के माध्यम से समय पर टोकन प्राप्त होने से केंद्र में भीड़ या किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा और संपूर्ण प्रक्रिया सहज व सरल रही। श्री राजवाड़े ने कहा कि उपार्जन समिति में तौल, भुगतान, बैठने, पानी एवं अन्य आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध हैं। सर्वाधिक समर्थन मूल्य मिलने से उन्हें फसल का उचित दाम प्राप्त हुआ है और किसी भी स्तर पर किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। जिले में धान खरीदी का कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ जारी है। ऑनलाइन टोकन प्रणाली, समयबद्ध तौल और सुगम व्यवस्थाओं ने किसानों का भरोसा बढ़ाया है। राज्य सरकार की यह पहल न केवल किसानों की आय सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है, बल्कि उन्हें सम्मानजनक और परेशानी-मुक्त विक्रय का अनुभव भी दे रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : सुशासन तिहार से जीवन में नई उम्मीद जगी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): सुशासन तिहार के तहत आयोजित...

                              रायपुर : एर्राबोर में सुशासन तिहार का सफल आयोजन

                              ग्रामीणों तक पहुंचीं शासकीय योजनाएं, शिविर में ही हुआ...

                              रायपुर : नागरिक सहकारी बैंकों में बढ़ेंगी आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं

                              सहकारिता आयुक्त ने मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं शुरू...

                              Related Articles

                              Popular Categories