KORBA : सरकारी के बजाय निजी अस्पताल भेजे जाने की शिकायत पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सख्ती

              कोरबा (BCC NEWS 24): सरकारी के बजाय निजी अस्पताल पहुँचाने का चल रहा धंधा” के संबंध में स्व श्री बिसाहू दास महंत स्मृति मेडिकल कॉलेज प्रबंधन द्वारा गंभीरता से संज्ञान लिया गया है। इस संदर्भ में मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. के. के. सहारे ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि समाचार में उल्लेखित मामले की प्रारंभिक जांच कराई गई, जिसमें किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता नहीं पाई गई। डीन डॉ. सहारे ने कहा कि अस्पताल परिसर में मरीजों को निजी अस्पताल भेजने जैसी गतिविधियाँ पूर्णतः अस्वीकार्य हैं। इस प्रकार की संभावना को रोकने हेतु अस्पताल परिसर में किसी भी निजी एजेंसी या निजी एम्बुलेंस को खड़े होने की अनुमति नहीं देने संबंधी सख्त निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

              उन्होंने बताया कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी स्पष्ट रूप से निर्देश दिए गए हैं कि यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की संलिप्तता पाई जाती है तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही, सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहायक अस्पताल अधीक्षक एवं उप-अस्पताल अधीक्षक को लगातार मॉनिटरिंग करने तथा ऐसी किसी भी पुनरावृत्ति को रोकने के निर्देश दिए गए हैं। डीन ने यह भी कहा कि मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध अस्पताल में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराना संस्था की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और मरीजों के हितों से समझौता करने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


                              Hot this week

                              BIG NEWS: हैती में वार्षिक समारोह के दौरान भगदड़ से 30 लोगों की मौत, अचानक बारिश से बिगड़े हालात

                              पोर्ट-ओ-प्रिंस: हैती के सिटाडेल लाफेरियेर किले में एक वार्षिक...

                              रायपुर : जिले के अंतिम छोर तक पहुंची शासन की योजनाओं का लाभ

                              चुरेगांव में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजनरायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories