बिलासपुर : महिला कल्याण समाज SECL – इंदिरा विहारद्वारा पिकनिक भ्रमण का आयोजन

            बिलासपुर (BCC NEWS 24): महिला कल्याण समाज, SECL इंदिरा विहार द्वारा दिनांक 25 दिसंबर को समाज की 50 महिलाओं एवं बच्चों के लिए रायपुर जंगल सफारी एवं पुरखौती मुक्तांगन का एक दिवसीय पिकनिक भ्रमण सचिव श्रीमती माधुरी तिवारी के कुशल नेतृत्व में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस भ्रमण कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बच्चों ने जंगल सफारी में वन्यजीवन का अवलोकन किया तथा पुरखौती मुक्तांगन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति एवं कला से परिचय प्राप्त किया। कार्यक्रम के माध्यम से सभी प्रतिभागियों ने आनंद, उत्साह एवं आपसी सौहार्द के साथ यादगार समय व्यतीत किया। महिला कल्याण समाज का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाना है। भविष्य में भी इस प्रकार के उपयोगी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।


                          Hot this week

                          रायपुर : महिला आयोग की जनसुनवाई में 30 प्रकरणों पर हुई सुनवाई, 10 नस्तीबद्ध

                          अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने संवेदनशील मामलों में संबंधित...

                          रायपुर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

                          वर्चुअल बैठक में जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ...

                          Related Articles

                          Popular Categories