रायपुर : सेवानिवृत्त संयुक्त संचालक डॉ. स्वाति वंदना सिसोदिया को विभाग द्वारा सेवानिवृत्ति उपरांत समस्त देयकों का तत्काल भुगतान

              • स्वास्थ्य मंत्री के कुशल नेतृत्व में कार्यप्रणालियाँ हुई और अधिक संवेदनशील एवं त्वरित 

              रायपुर: स्वास्थ्य विभाग रायपुर संभाग में संयुक्त संचालक के पद पर सेवारत रही डॉ. स्वाति वंदना सिसोदिया दिनांक 31 दिसम्बर 2025 को पुनरीक्षित वेतनमान 2017 के अनुसार विधिवत सेवानिवृत्त हुईं। विभाग द्वारा कर्मचारी हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सेवानिवृत्ति के सिर्फ 24 घंटे के भीतर उनकी समस्त देयताओं — जी.पी.ओ., पी.पी.ओ. एवं अन्य स्वत्वों सहित सभी वैधानिक भुगतान — समयनिष्ठ एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ जारी कर दिए गए। साथ ही दिनांक 01 जनवरी 2026 से पेंशन का प्रावधान नियमित रूप से प्रारंभ कर दिया गया है।

              यह त्वरित एवं व्यवस्थित भुगतान प्रक्रिया स्वास्थ्य विभाग की कर्मचारी-हितैषी कार्यप्रणाली, प्रशासनिक दक्षता, तथा समयबद्ध निपटान की दृढ़ प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है। यह उल्लेखनीय है कि विभाग में विगत वर्षों में कर्मचारियों एवं अधिकारियों से जुड़े कार्मिक प्रकरणों पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे सेवा समाप्ति पर मिलने वाले अधिकारों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित हो सके।

              विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इस उपलब्धि के पीछे माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी के कुशल नेतृत्व एवं स्पष्ट मार्गदर्शन की अहम भूमिका रही है। उनकी प्राथमिकता हमेशा से विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, तीव्र गति से निपटान एवं कार्मिक कल्याण सुनिश्चित करना रही है, जिसके परिणामस्वरूप आज विभाग में तेज़, संवेदनशील और व्यवस्थित प्रशासनिक संस्कृति विकसित हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने पुनः यह सिद्ध किया है कि सेवा-पश्चात अधिकारों का सम्मान न सिर्फ़ प्रशासनिक प्रक्रिया है, बल्कि मानव संवेदना एवं संस्थागत प्रतिबद्धता का आवश्यक अंग भी है।


                              Hot this week

                              रायपुर : सुशासन तिहार 2026 : सुपोषण की ओर सशक्त कदम, मातृ-शिशु स्वास्थ्य को मिला नया संबल

                              प्रदेशभर में शिविरों के माध्यम से बढ़ी जागरूकता, हितग्राहियों...

                              KORBA : नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2026

                              सम्पत्ति विरूपण निवारण के संबंध में आदेश जारीकोरबा (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories