बिलासपुर : स्वपन कुमार मंडल ने एनटीपीसी सीपत में परियोजना प्रमुख का कार्यभार संभाला

            बिलासपुर (BCC NEWS 24): श्री स्वपन कुमार मंडल, मुख्य महाप्रबंधक ने 01 जनवरी 2026 से एनटीपीसी सीपत में परियोजना प्रमुख का कार्यभार ग्रहण किया। एनटीपीसी में 34 से अधिक वर्षों के महत्वपूर्ण अनुभव के साथ, श्री मंडल ने विभिन्न प्रमुख पदों पर कार्य करते हुए नेतृत्व, संगठनात्मक दक्षता और उल्लेखनीय उपलब्धियों का परिचय दिया है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से टेलीकम्युनिकेशन एवं रडार में परास्नातक (एम. टेक) की उपाधि प्राप्त करने के पश्चात् श्री स्वपन कुमार मंडल ने अपने पेशेवर सफर की शुरुआत वर्ष 1991 में एनटीपीसी में प्रशिक्षु कार्यकारी के रूप में की थी। अपने करियर के दौरान उन्होंने संचालन, योजना एवं प्रणाली (P&S) तथा परियोजना निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण कार्यक्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।एनटीपीसी रिहंद एवं ऊंचाहार में कार्य के दौरान उनके नेतृत्व ने परियोजना प्रबंधन और संचालन में महत्वपूर्ण प्रगति दर्ज की। उन्होंने 40 से अधिक विशेष प्रशिक्षण एवं कार्यशालाओं में भाग लेकर अपनी दक्षता और नेतृत्व क्षमता को और सशक्त बनाया है।

            छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी विद्युत उत्पादन परियोजना के परियोजना प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर सभी वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों, यूनियन एवं एसोसिएशन ने श्री मंडल को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उनके व्यापक अनुभव और रणनीतिक दूरदर्शिता के साथ, एनटीपीसी सीपत परिचालन उत्कृष्टता, परियोजना निष्पादन तथा समाजिक सरोकार हेतु सतत पहलों के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करता रहेगा। 


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories