KORBA : महापौर ने दिव्यांग रतिराम, यूनोर्स व दिलीप को प्रदान की ट्रायसिकल

              कोरबा (BCC NEWS 24): महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने नगर पालिक निगम केरबा क्षेत्रांतर्गत गोपालपुर बस्ती निवासी रतिराम चौहान, रामपुर निवासी यूनोर्स राज व राताखार निवासी दिलीप कुमार को इलेक्ट्रिक ट्रायसिकल प्रदान की, उन्होने उन्हें अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर  वरिष्ठ पार्षद अशोक चावलानी, वरिष्ठ नेत्री रूकमणी नायर, उपायुक्त बी.पी.त्रिवेदी, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी हरिश सक्सेना, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, मनोज राजपूत आदि उपस्थित थे। नगर पालिक निगम केरबा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली गोपालपुर निवासी रतिराम चौहान व रामपुर निवासी यूनोर्स राज पैरो से दिव्यांग हैं तथा उन्हें कहीं भी आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, आज निगम के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत परिसर में महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने श्री चौहान व श्री राज को इलेक्ट्रिक ट्रायसिकल प्रदान की। इस मौके पर महापौर श्रीमती राजपूत ने इन दिव्यांग हितग्राहियों को अपनी शुभकामनाएं दी तथा उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। वहीं हितग्राही रतिराम चौहान, यूनोर्स राज व दिलीप कुमार ने महापौर श्रीमती राजपूत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया तथा कहा कि इलेक्ट्रिक ट्रायसिकल प्राप्त हो जाने के कारण अब हमें कहीं भी आने जाने में किसी प्रकार की असुविधा व परेशानी नहीं होगी। 


                              Hot this week

                              रायपुर : केतनपाल में जल जीवन मिशन बना बदलाव की धारा

                              हर घर पहुंचा शुद्ध पेयजल, वर्षों पुरानी जल समस्या...

                              रायपुर : आईसीएआर-एनआईबीएसएम द्वारा किसानों को उन्नत धान बीजों का वितरण

                              रायपुर (BCC NEWS 24): आईसीएआर–राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान...

                              रायपुर : शाक-सब्जी की खेती से आत्मनिर्भर बनीं मनीषा नागेश

                              शासकीय योजनाओं और मेहनत ने बदली जिंदगीरायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories