Saturday, February 28, 2026

              नई दिल्ली: नए साल पर 2 लाख लोगों ने रामलला के दर्शन किए, वैष्णो देवी मंदिर में भीड़ बढ़ने पर रजिस्ट्रेशन बंद; उज्जैन के महाकाल मंदिर में भी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा

              नई दिल्ली: नए साल पर देशभर के धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर लोगों की भीड़ पहुंची है। मथुरा में बांके-बिहार मंदिर में दर्शन करने वालों की भीड़ लगी हुई है। 12 बजे तक 1.5 लाख से ज्यादा लोगों ने मंदिर में दर्शन किए।

              मंदिर प्रशासन ने लोगों से 5 जनवरी तक दर्शन के लिए न आने की अपील की है। अयोध्या में दोपहर 12 बजे तक 2 लाख से ज्यादा लोगों ने रामलला के दर्शन किए हैं। यहां भी बहुत भीड़ है।

              उज्जैन के महाकाल मंदिर में काफी भीड़ है। उपकप्तान स्मृति मंधाना समेत महिला क्रिकेट टीम की कुछ सदस्य भी यहां दर्शन करने पहुंची हैं।

              इधर, जम्मू-कश्मीर के कटरा में वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करने वालों की बहुत भीड़ है। अव्यवस्था से बचने के लिए वैष्णो देवी मंदिर श्राइन बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन रोक दिए हैं।

              देशभर से साल 2026 के पहले सूर्योदय की तस्वीरें भी सामने आई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी हैं।

              पीएम ने X पोस्ट में लिखा-

              2026 की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। कामना करते हैं कि यह वर्ष हर किसी के लिए नई आशाएं, नए संकल्प और एक नया आत्मविश्वास लेकर आए। सभी को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दे। ज्ञानं विरक्तिरैश्वर्यं शौर्यं तेजो बलं स्मृतिः। स्वातन्त्र्यं कौशलं कान्तिर्धैर्यं मार्दवमेव च ॥

              देशभर में नए साल जश्न की 12 फोटो…

              अयोध्या में दोपहर 12 बजे तक 2 लाख से ज्यादा लोगों ने रामलला के दर्शन किए।

              अयोध्या में दोपहर 12 बजे तक 2 लाख से ज्यादा लोगों ने रामलला के दर्शन किए।

              गुजरात में भगवान श्रीकृष्ण की नगरी द्वारका मंदिर में भक्तों की भीड़।

              गुजरात में भगवान श्रीकृष्ण की नगरी द्वारका मंदिर में भक्तों की भीड़।

              यूपी के मथुरा में बांके-बिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़।

              यूपी के मथुरा में बांके-बिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़।

              गुजरात के बनासकांठा स्थित अंबाजी शक्तिपीठ में श्रद्धालुओं की भीड़।

              गुजरात के बनासकांठा स्थित अंबाजी शक्तिपीठ में श्रद्धालुओं की भीड़।

              राजस्थान के सीकर में खाटूश्यामजी मंदिर में लाखों लोग दर्शन करने पहुंचे हैं।

              राजस्थान के सीकर में खाटूश्यामजी मंदिर में लाखों लोग दर्शन करने पहुंचे हैं।

              जम्मू-कश्मीर के कटरा में वैष्णो देवी यात्रा पर हजारों लोग पहुंचे हैं।

              जम्मू-कश्मीर के कटरा में वैष्णो देवी यात्रा पर हजारों लोग पहुंचे हैं।

              उत्तर प्रदेश के बनारस में काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर मौजूद भीड़।

              उत्तर प्रदेश के बनारस में काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर मौजूद भीड़।

              तस्वीर गुजरात के सोमनाथ मंदिर की है। गुरुवार सुबह से ही हजारों भक्तों की लाइन लगी है।

              तस्वीर गुजरात के सोमनाथ मंदिर की है। गुरुवार सुबह से ही हजारों भक्तों की लाइन लगी है।

              गुजरात के पावागढ़ शक्तिपीठ की पहाड़ी पर लगी भक्तों की लाइन।

              गुजरात के पावागढ़ शक्तिपीठ की पहाड़ी पर लगी भक्तों की लाइन।

              तस्वीर दिल्ली के कालकाजी मंदिर की है। यहां गुरुवार सुबह से लोग दर्शन के लिए पहुंचे।

              तस्वीर दिल्ली के कालकाजी मंदिर की है। यहां गुरुवार सुबह से लोग दर्शन के लिए पहुंचे।

              न्यू ईयर के पहले दिन कुतुब मीनार पर लोगों की भारी भीड़।

              न्यू ईयर के पहले दिन कुतुब मीनार पर लोगों की भारी भीड़।


                              Hot this week

                              रायपुर : राजधानी रायपुर में होगा भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

                              ‘मोर माटी, मोर मान’ की थीम पर होगा छत्तीसगढ़िया...

                              रायपुर : खेल अधोसंरचना को मिशन मोड में विकसित कर रही सरकार – मुख्यमंत्री साय

                              14वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य समापनरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories