कोरबा: गेवरा खदान में केसीपीएल और केके इंटरप्राइजेज के कर्मचारियों के बीच विवाद, कोल लिफ्टिंग को लेकर हुई मारपीट, दोनों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाए

            कोरबा: एसईसीएल गेवरा खदान परिसर में शनिवार को दो गुटों के बीच कोयला लिफ्टिंग को लेकर विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र की है।

            जानकारी के मुताबिक यह विवाद केसीपीएल और केके इंटरप्राइजेज के कर्मचारियों के बीच हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाए। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव का प्रयास किया।

            लेकिन झड़प इतनी तीव्र थी कि वे भी हाथापाई का शिकार हो गए। कर्मचारियों का कहना है कि खदान में इस तरह की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। प्रबंधन के उदासीन रवैये के कारण स्थिति नियंत्रण से बाहर हो रही है।

            सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था कमजोर हुई

            पहले खदान परिसर में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे और किसी भी मारपीट या लापरवाही पर संबंधित कंपनी पर जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाती थी, जिसमें ब्लैक-लिस्ट करना भी शामिल था।

            कर्मचारियों ने चेतावनी दी

            हालांकि, यह व्यवस्था अब कमजोर पड़ गई है। जिससे कर्मचारियों में अनुशासन और कार्रवाई का डर कम होता दिख रहा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो खदान परिसर में कोई बड़ी घटना हो सकती है।

            एसईसीएल प्रबंधन और पुलिस की कार्रवाई

            फिलहाल, एसईसीएल प्रबंधन को घटना की जानकारी दे दी गई है। दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories