Friday, February 27, 2026

              Sports Desk: वैभव सूर्यवंशी ने साउथ अफ्रीका की अंडर-19 टीम के खिलाफ 19 बॉल पर फिफ्टी बनाई, 10 छक्कों के सहारे 68 रन बनाए; 245 रन का टारगेट चेज करने उतरी भारतीय टीम की तेज शुरुआत

              Sports Desk: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने सोमवार को साउथ अफ्रीका की अंडर-19 टीम के खिलाफ 19 बॉल पर फिफ्टी बनाई। उन्होंने 24 बॉल में 68 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 10 छक्के और एक चौका भी जमाया।

              इस तरह उन्होंने 68 में से 64 रन बाउंड्री से बनाए। बेनोनी के विलोमूर पार्क स्टेडियम में वैभव ने छक्के से अपना खाता खोला। फिर फिफ्टी पूरी होते-होते 8 छक्के लगा दिए।

              फिलहाल, खराब रोशनी के कारण मैच को रोका गया है। मैच रुकने तक 246 का टारगेट चेज कर रही भारतीय टीम ने 12.5 ओवर में 2 विकेट पर 115 रन बना लिए हैं। वेदांत त्रिवेदी और अभिज्ञान कुंडू नाबाद लौटे हैं।

              वैभव की फिफ्टी से भारत की तेज शुरुआत

              245 रन का टारगेट चेज करने उतरी भारतीय टीम ने वैभव की फिफ्टी के सहारे तेज शुरुआत की। टीम ने 10 ओवर के पावरप्ले-1 में 2 विकेट पर 103 रन बना डाले थे। वैभव ने पहले ओवर में दो छक्के लगाए थे।

              साउथ अफ्रीका 245 रन पर ऑलआउट

              टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ 246 रन का टारगेट चेज कर रही है। टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी अफ्रीकी टीम 49.3 ओवर में 245 रन पर ऑलआउट हो गई। उसकी ओर से जानसन रोवल्स ने 113 बॉल पर 114 रनों की पारी खेली। इस पारी में 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। इंडियन टीम की ओर से किशन सिंह ने 3 विकेट झटके। आरएस अम्ब्रिश को 2 विकेट मिले। कनिष्क चौहान और खिलन पटेल ने एक-एक विकेट लिया।

              अफ्रीकी ओपनर्स पावरप्ले में पवेलियन लौटे

              टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम की शुरुआत खराब रही। टीम ने पावरप्ले के अंदर ओपनर्स के विकेट गंवा दिए थे। किशन सिंह ने अदनान लागदीन (25 रन), जोरिच वान शाल्कवाइक (10 रन) और कप्तान मोहम्मद बुलबुलिया (14 रन) को पवेलियन की राह दिखाई।

              किशन सिंह ने भारतीय टीम को शुरुआती 3 विकेट दिलाए।

              किशन सिंह ने भारतीय टीम को शुरुआती 3 विकेट दिलाए।

              जानसन रोवल्स के शतक से स्कोर 200 पार पहुंचा

              46 रन पर शाल्कवाइक के आउट होने के बाद बैटिंग करने आए जानसन रोवल्स ने शतकीय पारी खेलकर टीम का स्कोर 200 पार पहुंचा दिया। उन्होंने 113 बॉल पर 114 रन बनाए। उनके अलावा, डेनियल बोसमैन ने 31 रन का योगदान दिया।


                              Hot this week

                              रायपुर : प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से महिलाओं को धुएँ से मुक्ति, जीवन हुआ आसान

                              रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री...

                              Related Articles

                              Popular Categories