कोरबा: दो अलग-अलग सड़क हादसों में 3 लोगों की मौत, मजदूर और चाची-भतीजी की गई जान, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम; वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस

            कोरबा: जिले में रविवार रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। इन घटनाओं के बाद ग्रामीणों ने एक स्थान पर चक्काजाम भी किया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

            पहली घटना बिलासपुर-कटघोरा नेशनल हाईवे-130 पर बगदेवा के पास हुई। जहां करतली निवासी नीलमदास मानिकपुरी सड़क पार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया।

            करीब 6 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस-प्रशासन और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को तत्काल सहायता और ट्रेलर मालिक से मुआवजे की मांग की है।

            चाचा-भतीजी की मौत

            दूसरी घटना दर्री थाना क्षेत्र में हुई। जहां दो महिलाओं की सड़क हादसे में मौत हो गई। कोहड़िया निवासी ये दोनों महिलाएं (चाचा-भतीजी) सब्जी मंडी से स्कूटी पर घर लौट रही थीं। हाईवे पर तेज गति से आए एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

            वाहन चालकों की तलाश जारी- पुलिस

            एडिशनल एसपी नीतिश ठाकुर ने बताया कि पाली थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत हुई, जिसके बाद चक्काजाम की स्थिति बनी थी। वहीं, दर्री थाना अंतर्गत मुख्य सड़क पर दो लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है और वाहन चालकों की तलाश जारी है।


                          Hot this week

                          रायपुर : सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन

                          राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई...

                          Related Articles

                          Popular Categories