कोरबा: मजदूर ने जहर खाकर आत्महत्या की, घर पर अचेत अवस्था में मिला, खाट के नीचे मिली शीशी

            कोरबा: जिले में एक मजदूर ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मजदूर घर पर अचेत अवस्था में मिला। जब परिजन उसे अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना उरगा थाना क्षेत्र के सरबुंदिया गांव की है।

            मृतक की पहचान 48 वर्षीय मुखी राम केवट के रूप में हुई है। वह गांव में ही ईंट भट्ठे में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मंगलवार शाम को वह रोज की तरह काम से घर लौटा और अपने कमरे में सो गया।

            खाट के नीचे मिली शीशी

            बेटे राहुल केवट ने बताया कि वह टेंट हाउस में मजदूरी करता है। रात में घर पहुंचने पर उसे लगा कि उसके पिता शराब के नशे में सो रहे होंगे। उसकी मां भी गांव से लगे हाट बाजार गई हुई थी। मां के वापस लौटने और खाना बनने के बाद जब वह मुखी राम को उठाने गईं, तो खाट के नीचे एक सीसी (शीशी) पड़ी मिली।

            मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए थे परिजन

            उठाने पर भी जब वह बिस्तर से नहीं उठे, तो अनहोनी की आशंका हुई। परिजन उन्हें तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।कमरे की जांच के दौरान एक प्लास्टिक की थैली में ‘सुहागा नमक’ नामक पदार्थ मिला, जिससे जहर सेवन की आशंका जताई जा रही है।

            पीएम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

            जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। मृतक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पीएम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।


                          Hot this week

                          रायपुर : असंगठित कर्मकारों के बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहन दे रहा छत्तीसगढ़ शासन

                          श्रमिक परिवारों के बच्चों को शैक्षणिक उपलब्धियों के आधार...

                          Related Articles

                          Popular Categories