NHAI ने आंध्र प्रदेश में दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए, बेंगलुरु-विजयवाड़ा एक्सप्रेसवे पर 24 घंटे में 29 किमी सड़क बनी; 10,675 मीट्रिक टन डामर बिछाया गया

              विजयवाड़ा: NHAI ने आंध्र प्रदेश में बेंगलुरु-कडप्पा-विजयवाड़ा इकोनॉमिक कॉरिडोर (NH-544G) पर दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं। राजपथ इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड ने 24 घंटे में 28.95 (14.5 किमी डबललेन) किलोमीटर सड़क बिछाई। इसी के साथ 10,675 मीट्रिक टन बिटुमिनस कंक्रीट (डामर) डाला।

              आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू सोशल मीडिया X पर इसको लेकर पोस्ट किया। सीएम ने इसे भारत और आंध्र के लिए गर्व का पल बताया।

              यह प्रोजेक्ट भारतमाला फेज-2 के तहत शुरू हुआ था। इसमें ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड दोनों तरह की सड़कें बन रही हैं। इससे इस रूट पर सफर करने वालों को भीड़भाड़ वाले शहरों और पुराने हाईवे पर नहीं जाना होगा।

              वर्ल्ड रिकॉर्ड से जुड़ी 2 तस्वीरें…

              NHAI ने 24 घंटे में सड़क बनाकर दो वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए।

              NHAI ने 24 घंटे में सड़क बनाकर दो वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए।

              NHAI के काम को आंध्र सीएम ने भी सराहा।

              NHAI के काम को आंध्र सीएम ने भी सराहा।

              624 किमी लंबा है एक्सप्रेसवे

              एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 624 किलोमीटर है। इसमें ग्रीनफील्ड हिस्सा कोडिकोंडा से अडंकी/मुप्पावरम तक करीब 342 किमी का है। ब्राउनफील्ड में बेंगलुरु-कोडिकोंडा (73 किमी, एनएच-44 पर) और अडंकी-विजयवाड़ा (113 किमी, एनएच-16 पर) शामिल हैं। इसकी लागत 19,320 करोड़ रुपए है।

              यह सड़क गुंटूर, प्रकाशम, कुर्नूल और कडप्पा जिलों से गुजरेगी। इससे अमरावती से बेंगलुरु की यात्रा 11-12 घंटे से घटकर 6 घंटे हो जाएगी। पैसेंजर और माल ढुलाई तेज होगी।

              क्या है ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड?

              भारतमाला परियोजना में ग्रीनफील्ड का मतलब है बिल्कुल नई जगह पर नई सड़क या इंफ्रास्ट्रक्चर बनाना। इसमें पहले से कोई सड़क या ढांचा नहीं होता। खाली जमीन पर नया हाईवे बनाया जाता है।

              वहीं ब्राउनफील्ड का मतलब है पहले से बनी सड़कों या इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाना। इसमें पुरानी सड़क को चौड़ा करना या अपग्रेड करना शामिल है, जैसे 4 लेन सड़क को 6 लेन में बदलना।


                              Hot this week

                              रायपुर : फसल बीमा से मिली 21.70 करोड़ रुपये की राहत

                              रायपुर (BCC NEWS 24): खेती प्रकृति पर निर्भर है...

                              KORBA : बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी – कलेक्टर

                              विभागों के निर्माणाधीन कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से शीघ्र...

                              रायपुर : कृषि विभाग ने जब्त की 640 बोरी यूरिया

                              रायपुर (BCC NEWS 24): किसानों से अधिक कीमत वसूलकर...

                              Related Articles

                              Popular Categories