Sports Desk: कोहली 5 साल बाद ICC वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बने, रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर फिसले, टॉप-10 में 4 भारतीय बैटर

              स्पोर्ट्स डेस्क: दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली 5 साल बाद ICC वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस पोजिशन से भारत के ही रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। बुधवार को जारी रैंकिंग में रोहित अब नंबर-3 वनडे बल्लेबाज हैं। उन्हें दो स्थान का नुकसान हुआ है।

              विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 93 रन की पारी खेली थी, इसका उन्हें सीधा फायदा मिला। ​उनके अब 785 रेटिंग पॉइंट्स हो गए हैं। विराट जुलाई 2021 के बाद पहली बार और ओवरऑल अपने करियर में 11वीं बार नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बने हैं। पिछले हफ्ते वे नंबर-2 पर थे।

              न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को भी एक स्थान का फायदा मिला है। वे अब 784 की रेटिंग के साथ नंबर दो पर हैं। यानी पहले और दूसरे नंबर के बल्लेबाज के बीच केवल एक ही रेटिंग अंक का अंतर है।

              विराट 825 दिन तक नंबर-1 स्पॉट पर रहे

              विराट ने अक्टूबर 2013 में पहली बार टॉप रैंकिंग हासिल की थी। विराट कुल मिलाकर 825 दिनों तक नंबर-1 स्थान पर रह चुके हैं। कोई अन्य भारतीय बल्लेबाज वनडे में इतने दिनों तक नंबर-1 नहीं रहा है। दुनिया में वे इस मामले में 10वें स्थान पर हैं।

              मोहम्मद सिराज को बॉलिंग में फायदा

              गेंदबाजी रैंकिंग में भारत के मोहम्मद सिराज ने कमाल किया और 5 स्थान की छलांग लगाते हुए 15वें पायदान पर पहुंच गए। उनके साथ इस स्थान पर बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज भी मौजूद हैं। वहीं, अफगानिस्तान के ऑलराउंडर राशिद खान टॉप बॉलर हैं।

              वहीं, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने भारत के खिलाफ 4 विकेट लेकर करियर-बेस्ट प्रदर्शन किया। इसका फायदा उन्हें रैंकिंग में भी मिला और वे 27 स्थान ऊपर आकर 69वें नंबर पर आ गए।


                              Hot this week

                              रायपुर : अवैध खनन पर साय सरकार का बड़ा प्रहार, बढ़ा जुर्माना और कार्रवाई हुई सख्त

                              मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सख्ती का असरमंत्रिपरिषद् की...

                              Related Articles

                              Popular Categories