पटना: तेजप्रताप के दही-चूड़ा भोज में पहुंचे लालू यादव, 8 महीने पहले बड़े बेटे को पार्टी-परिवार से निकाला था, अब कहा- वो साथ ही रहेंगे, तेजप्रताप बोले- लालू की असली पार्टी JJD

        पटना: तेजप्रताप ने आवास पर दही-चूड़ा भोज रखा है। लालू यादव इस भोज में पहुंचे हैं। लालू यादव ने कहा कि वो तेजप्रताप से नाराज नहीं है। वो परिवार के साथ ही रहें। तेजप्रताप के बीजेपी में जाने के सवाल पर कहा कि बेटे को हमेशा आशीर्वाद रहेगा।

        8 महीने पहले तेजप्रताप की गर्लफ्रेंड के साथ फोटो सामने आने के बाद लालू ने तेजप्रताप को घर और पार्टी से निकाला था।

        तेजप्रताप के दही चूड़ा भोज में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद, बड़े मामा प्रभुनाथ यादव, साधु यादव और चेतन आनंद भी पहुंचे हैं। अभी तक तेजस्वी-राबड़ी इस भोज में शामिल नहीं हुए हैं।

        तेजप्रताप यादव ने कहा कि तेजस्वी राजद का विलय जनशक्ति जनता दल में कर दें। लालू प्रसाद की असली पार्टी जेजेडी ही है। जनशक्ति जनता दल बंगाल चुनाव लड़ेगी, ममता बनर्जी के खिलाफ हम लड़ेंगे। एमएलसी का चुनाव भी बिहार में हमारी पार्टी लड़ेगी।

        दिल्ली में निगम का चुनाव हमारी पार्टी लड़ेगी। तेज प्रताप ने कहा कि जल्द ही हम पूरे बिहार की यात्रा पर निकलेंगे, कब से निकलेंगे, इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी। तेजप्रताप ने आगे कहा कि तेजस्वी का इंतजार रात 9 बजे तक करेंगे।

        तेजप्रताप के दही-चूड़ा भोज की तस्वीरें

        लालू को धूप लगने पर तेजप्रताप यादव ने उनके सिर पर रुमाल रखा।

        लालू को धूप लगने पर तेजप्रताप यादव ने उनके सिर पर रुमाल रखा।

        तेजप्रताप यादव ने मंच पर बैठकर लालू यादव से बातचीत की।

        तेजप्रताप यादव ने मंच पर बैठकर लालू यादव से बातचीत की।

        तेजप्रताप ने शॉल देकर राज्यपाल का स्वागत किया।

        तेजप्रताप ने शॉल देकर राज्यपाल का स्वागत किया।

        डिप्टी CM विजय सिन्हा भी तेजप्रताप के भोज में पहुंचे।

        डिप्टी CM विजय सिन्हा भी तेजप्रताप के भोज में पहुंचे।

        लंबे अरसे के बाद मामा साधु यादव लालू परिवार के किसी कार्यक्रम में शामिल हुए।

        लंबे अरसे के बाद मामा साधु यादव लालू परिवार के किसी कार्यक्रम में शामिल हुए।

        तेजप्रताप के आवास पर दही चूड़ा भोज की तस्वीरें।

        तेजप्रताप के आवास पर दही चूड़ा भोज की तस्वीरें।

        दही चूड़ा भोज में तेजप्रताप ने अपनी दादी की तस्वीर लगाई है।

        दही चूड़ा भोज में तेजप्रताप ने अपनी दादी की तस्वीर लगाई है।

        विजय सिन्हा के दही-चूड़ा भोज में पहुंचे थे तेजप्रताप

        उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने मंगलवार को अपने आवास पर दही-चूड़ा भोज रखा। इस भोज में तेजप्रताप यादव भी शामिल हुए थे। इस दौरान विजय सिन्हा से जब सवाल किया गया कि तेजप्रताप को आप NDA में आने का निमंत्रण देंगे। इस पर विजय सिन्हा ने कहा, वक्त पर सब पता चल जाएगा।

        वहीं तेजप्रताप ने भी कहा कि समय आने दीजिए, सब साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरा विजय सिन्हा से व्यक्तिगत संबंध है। हमने भी दही चूड़ा का भोज आयोजित किया है। इन्हें निमंत्रण दिया है।

        विजय सिन्हा के दही-चूड़ा भोज में तेजप्रताप यादव।

        विजय सिन्हा के दही-चूड़ा भोज में तेजप्रताप यादव।

        8 महीने पहले लालू ने पार्टी-परिवार से तेजप्रताप को निकाला था

        25 मई को RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद ने तेजप्रताप को पार्टी और घर से निकाले जाने की जानकारी दी थी।

        लालू ने X पर लिखा था-

        निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है।

        अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है।’

        अपने निजी जीवन का भला-बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है। उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें। लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूं।

        परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सार्वजनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है।

        तेजप्रताप का वो पोस्ट देखिए, जिस पर लालू ने उन्हें निकाला था



                Hot this week

                रायपुर : पक्के घर ने पार्वती के परिवार को दिया सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन

                कच्चे मकान की परेशानियों से मिली मुक्ति, प्रधानमंत्री आवास...

                Related Articles

                Popular Categories