Friday, February 13, 2026

              Stock Market Today: आज शेयर बाजार में तेजी रही, IT सेक्टर के शेयर्स सबसे ज्यादा चढ़े, सेंसेक्स 187 अंक चढ़कर 83,570 पर बंद; निफ्टी भी 28 अंक चढ़ा

              मुंबई: शेयर बाजार में आज यानी 16 जनवरी को तेजी रही। सेंसेक्स 187 अंक चढ़कर 83,570 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 28 अंक चढ़ा, ये 25,694 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 12 में तेजी और 18 में गिरावट रही। IT और बैंकिंग शेयर में तेजी देखने को मिली।

              ग्लोबल मार्केट में मिला जुला कारोबार

              • एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 0.90% ऊपर 4,840 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 0.32% नीचे 53,936 पर बंद हुआ।
              • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.29% नीचे 26,844 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.26% नीचे 4,101 पर बंद हुआ।
              • 15 जनवरी को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.60% चढ़कर 49,442 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.25% चढ़ा। S&P 500 में 0.26% की तेजी रही।

              विदेशी निवेशकों ने ₹4,781 करोड़ के शेयर बेचे

              • 14 जनवरी को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने ₹4,781 करोड़ के शेयर बेचे।
              • इस दौरान घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने ₹5,217 करोड़ के शेयर खरीदे।
              • दिसंबर 2025 में FIIs ने कुल ₹34,350 करोड़ के शेयर्स बेचे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹79,620 करोड़ के शेयर खरीदे।

              14 जनवरी को बाजार में गिरावट रही

              15 जनवरी को महाराष्ट्र में निकाय चुनाव के कारण बाजर बंद था। 14 जनवरी को शेयर बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स 245 अंक की गिरावट के साथ 83,383 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 67 अंक की गिरावट रही। ये 25,666 पर बंद हुआ।

              सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट और 12 में बढ़त रही। आज ऑटो, FMCG और IT शेयर में बिकवाली देखने को मिली। वहीं मेटल और सरकारी बैंकों के शेयर्स में बढ़त रही।


                              Hot this week

                              बिलासपुर: सिक्किम से 15-सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने किया गेवरा खदान का भ्रमण

                              हरित, सुरक्षित और आधुनिक कोयला खनन प्रक्रियाओं को नज़दीक...

                              कोरबा: जीर्ण एवं कष्टसाध्य रोगों में आयुर्वेदिक पंचकर्म से नई उम्मीद

                              कोरबा (BCC NEWS 24): आयुष विभाग अंतर्गत स्पेशलाइज्ड थेरेपी...

                              Related Articles

                              Popular Categories