BIG NEWS: 15 साल के सौतेले बेटे का यौन शोषण करने वाली नर्स को 2 साल की जेल, लाइसेंस भी रद्द; पति ने सोफे पर संबंध बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा था

        वॉशिंगटन डीसी: अमेरिका के फ्लोरिडा में एक नर्स की 15 साल के सौतेले बेटे का यौन शोषण करने पर उसका मेडिकल लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक ओकाला की रहने वाली 35 साल की एलेक्सिस वॉन येट्स को 2 साल जेल की सजा भी सुनाई गई है।

        जुलाई 2024 में उसके पति फ्रैंक ने उसे अपने घर के सोफे पर अपने नाबालिग सौतेले बेटे के साथ संबंध बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया था। येट्स को सितंबर 2025 में जेल भेज दिया गया। वहीं, येट्स के पति ने पिछले महीने तलाक की अर्जी दाखिल की है।

        फ्रैंक ने कोर्ट में बताया कि रात में जब वह काम से लौटा तो उसने सोफे पर अपनी पत्नी और बेटे को एक साथ देखा। पति ने नाराज होकर पत्नी से खूब झगड़ा किया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि लड़का गर्मियों में अपने पिता से मिलने आया था। येट्स ने अपने दोनों छोटे बच्चों को सुलाने के बाद गांजा पिया और अपने सौतेले बेटे के पास चली गई।



                Hot this week

                रायपुर : सहकारिता सचिव डॉ. आशीष भूटानी ने की ‘कैफे पण्डुम’ की सराहना

                पुनर्वासित युवाओं की पहल बनी स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव...

                रायपुर : सहकारिता आंदोलन को गति देने स्थानीय जरूरतों के अनुरूप बनाएं कार्ययोजना – डॉ. आशीष भूटानी

                अगला राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन जनवरी में तमिलनाडु के महाबलीपुरम...

                रायपुर : चित्रकोट की खूबसूरती और बस्तर की लोक-संस्कृति ने मोहा देशभर से आए अधिकारियों का मन

                राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन के बाद अधिकारियों ने किया चित्रकोट...

                Related Articles

                Popular Categories