रायपुर : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत रायपुर का किया निरीक्षण

            • उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने 25 लाख रुपए से जिला पंचायत के नवीनीकरण कार्यों की घोषणा की
            • प्रत्येक जिला पंचायत सदस्य अपने क्षेत्र के प्रधानमंत्री आवास योजना से निर्मित आवासों का करें निरीक्षण- उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा

            रायपुर: उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज जिला पंचायत रायपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला पंचायत के विभिन्न कक्षों में जाकर उनका अवलोकन किया। निरीक्षण उपरांत जिला पंचायत सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें उन्होंने वार्डवार विकास कार्यों की स्थिति पर भी जिला पंचायत सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों से चर्चा की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को जनता के बीच जाकर महतारी सदन के निर्माण एवं वीबी जी राम जी अधिनियम के लाभों के प्रति जागरूक करने को कहा। 

            उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने 25 लाख रुपए से जिला पंचायत के नवीनीकरण कार्यों की घोषणा की
            उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने 25 लाख रुपए से जिला पंचायत के नवीनीकरण कार्यों की घोषणा की
            उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने 25 लाख रुपए से जिला पंचायत के नवीनीकरण कार्यों की घोषणा की

            जनप्रतिनिधियों द्वारा जिला पंचायत की क्षमता विकास एवं कक्षों के नवीनीकरण की मांग पर उपमुख्यमंत्री द्वारा 25 लाख रुपए से नवीनीकरण कार्य कराने की घोषणा की। उन्होंने जिला पंचायत के अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि कोई विकास कार्य किसी क्षेत्र में प्रारम्भ होना है तो उसका निर्माण स्थल पर जाकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से भूमिपूजन अवश्य कराया जाए। जिससे जनता को विकास कार्य के संबंध में जानकारी प्राप्त हो सके उन्होंने प्रत्येक जिला पंचायत सदस्य को अपने क्षेत्र के प्रधानमंत्री आवास योजना से निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण कर उनकी प्रगति का अवलोकन करने एवं निर्मित आवासों को प्राप्त सुविधाओं को सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन कुमार अग्रवाल, समस्त जिला पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार विश्वरंजन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित रहे।


                          Hot this week

                          रायपुर : सरगुजा ओलंपिक में ग्रामीण प्रतिभाओं का दिखेगा दम, 88 हजार खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

                          गांधी स्टेडियम में तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता शुरूसात...

                          रायपुर : ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ की थीम पर मनाया गया छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस

                          जांजगीर में जिला स्तरीय राज्योत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ की...

                          Related Articles

                          Popular Categories