रायपुर : परिवहन विभाग द्वारा 104 स्कूली बसों की मानक सुरक्षा जांच

            रायपुर: सर्वाेच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में परिवहन विभाग राजनांदगांव द्वारा 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक मनाए जा रहे यातायात एवं परिवहन सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के क्षेत्राधिकार में संचालित 104 स्कूली बसों की मानक सुरक्षा जांच की गई। यह जांच पुलिस रक्षित केंद्र, राजनांदगांव में आयोजित की गई।

            परिवहन विभाग द्वारा 104 स्कूली बसों की मानक सुरक्षा जांच

            जांच के दौरान स्कूली बसों के परमिट, फिटनेस प्रमाण पत्र, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण किया गया। इस दौरान दो स्कूली वाहनों में प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं पाए जाने पर 4 हजार रुपये का ई-चालान किया गया। वहीं एक वाहन में मानक सुरक्षा में कमी पाए जाने पर 300 रुपये का ई-चालान की कार्रवाई की गई।

            सुरक्षा जांच के साथ ही मेडिकल टीम द्वारा सभी चालकों एवं परिचालकों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं नेत्र जांच भी किया गया, ताकि बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की जा सके। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री आनंद शर्मा ने बस चालकों को वाहन धीमी गति से चलाने, यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने तथा वाहन संचालन के दौरान निर्धारित वर्दी पहनने के निर्देश दिए।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories