रायपुर : वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री देवांगन आज 3.20 करोड़ रूपए की राशि के विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे भूमिपूजन

            रायपुर: प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन सोमवार 19 जनवरी को कोरबा में 3.20 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंत्री श्री देवांगन चारपारा कोहड़िया कोरबा से दोपहर 2 बजे रवाना होकर 2.15 बजे वार्ड क्रमांक-30 अंतर्गत मानिकपुर पहुंचेंगे और वहां पंडित रविशंकर नगर जोन अंतर्गत 08 शासकीय स्कूलों में 36 लाख रूपए की लागत के किचन शेड का निर्माण करेंगे।  देवांगन उक्त जोन अंतर्गत 12 शासकीय स्कूलों में 60 लाख रूपए की लागत राशि से शौचालय निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 33 मानिकपुर में 25 लाख रूपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 26 अंतर्गत दादर मेन रोड से कृष्णा नगर तक 15 लाख रूपए की राशि से सड़क निर्माण कार्य तथा वार्ड क्रमांक- 34 अंतर्गत दादर रोड से मानिकपुर मुक्तिधाम तक एक करोड़ 84 लाख रूपए की लागत राशि से कल्वर्ट एवं नाला निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।


                          Hot this week

                          रायपुर : राज्योत्सव 2026 : वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी को प्रथम पुरस्कार

                          बदलता बस्तर-संवरता छत्तीसगढ़’ थीम पर आधारित प्रदर्शनी में वन...

                          Related Articles

                          Popular Categories