रायपुर : छत्तीसगढ़ पर्यटन का शानदार प्रचार ट्रैवल ट्रेड जर्नल (TTJ )पुणे 2026 में, ट्रैवल एजेंट्स ने दिखाई गहरी रुचि

            रायपुर: छत्तीसगढ़ टूरिज़्म बोर्ड ने TTJ पुणे 2026 के दो दिवसीय आयोजन में मुख्य सहभागिता निभाते हुए राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों का प्रभावी प्रचार-प्रसार किया। देश भर से आए ट्रैवल एजेंट्स और पर्यटन हितधारकों की भारी उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ टूरिज़्म बोर्ड की उपमहाप्रबंधक श्रीमती पूनम शर्मा ने एक आकर्षक पीपीटी प्रस्तुतीकरण के जरिए राज्य के प्रमुख और उभरते पर्यटन स्थलों, उपलब्ध सुविधाओं तथा अपार पर्यटन संभावनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। 

            छत्तीसगढ़ पर्यटन का शानदार प्रचार ट्रैवल ट्रेड जर्नल (TTJ )पुणे 2026 में, ट्रैवल एजेंट्स ने दिखाई गहरी रुचि
            छत्तीसगढ़ पर्यटन का शानदार प्रचार ट्रैवल ट्रेड जर्नल (TTJ )पुणे 2026 में, ट्रैवल एजेंट्स ने दिखाई गहरी रुचि

            उनके प्रस्तुतीकरण में छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक धरोहर, वन्यजीव अभयारण्यों और एडवेंचर टूरिज्म के अवसरों को प्रमुखता से रेखांकित किया गया। उपस्थित ट्रैवल एजेंट्स और प्रतिनिधियों ने इसे अत्यंत सराहनीय बताते हुए खुलकर तारीफ की, जिससे राज्य पर्यटन की ब्रांडिंग को मजबूती मिली।

            छत्तीसगढ़ टूरिज़्म बोर्ड के साथ पंजीकृत ट्रैवल एजेंट्स ने भी पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की। उन्होंने ब्रॉशर, फोल्डर और अन्य प्रचार सामग्री के माध्यम से राज्य के चित्रकूट जलप्रपात, बस्तर के आदिवासी संस्कृति, पर्यटन स्थलों और अन्य आकर्षणों की जानकारी साझा की। 

            इस सक्रिय भागीदारी ने पर्यटन स्थलों को देशव्यापी स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। आयोजन में स्टॉल पर लगातार भीड़ जुटी रही, जहां पर्यटकों के लिए विशेष पैकेज और ऑफर भी उपलब्ध कराए गए।

            प्रस्तुतीकरण के बाद विभिन्न राज्यों से आए स्टेकहोल्डर्स और ट्रैवल इंडस्ट्री प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ पर्यटन में गहरी रुचि व्यक्त की। दर्जनों एजेंट्स ने मौके पर ही छत्तीसगढ़ टूरिज़्म बोर्ड के साथ पंजीकरण कराया तथा भविष्य में राज्य को प्रमुख टूर पैकेज में शामिल करने का आश्वासन दिया। यह आयोजन छत्तीसगढ़ को भारत का उभरता पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हुआ। बोर्ड के अधिकारियों ने इसे राज्य पर्यटन विकास की नई ऊंचाइयों की शुरुआत बताया।


                          Hot this week

                          रायपुर : सरगुजा ओलंपिक में ग्रामीण प्रतिभाओं का दिखेगा दम, 88 हजार खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

                          गांधी स्टेडियम में तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता शुरूसात...

                          Related Articles

                          Popular Categories