रायपुर : रायगढ़ जिले में 4.18 लाख टन से अधिक धान उपार्जित

              रायपुर: राज्य शासन की मंशानुरूप रायगढ़ जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य पूरी पारदर्शिता, सुव्यवस्थित प्रबंधन एवं सतत निगरानी के साथ सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। जिले में अब तक कुल 4,18,532.36 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है, इसमें 3,12,790.36 मीट्रिक टन मोटा धान तथा 1,05,742.00 मीट्रिक टन सरना धान शामिल है। जिले के सभी पंजीकृत धान उपार्जन केंद्रों में किसानों से धान की खरीदी जारी है। 

              रायगढ़ जिले में 4.18 लाख टन से अधिक धान उपार्जित

              उपार्जित धान के सुरक्षित भंडारण एवं समयबद्ध परिवहन की दिशा में प्रभावी कार्यवाही करते हुए 2.56 लाख मीट्रिक टन धान का सुरक्षित उठाव पूर्ण किया जा चुका है। वहीं 3.80  लाख मीट्रिक टन धान के लिए डिलीवरी ऑर्डर (डीओ) जारी किए जा चुके हैं, जिससे मिलिंग एवं परिवहन व्यवस्था को गति मिली है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी द्वारा धान खरीदी कार्य की नियमित समीक्षा की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि खरीदी केंद्रों में किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। 


                              Hot this week

                              रायपुर : अवैध खनन मामले में 13 ट्रैक्टर और 1 हाईवा जब्त

                              रायपुर (BCC NEWS 24): सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध खनिज...

                              रायपुर : बेलसोंडा रेलवे ओवरब्रिज से बदलेगी रफ्तार

                              महासमुंद में यातायात को मिलेगा नया आधाररायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : भगवान महावीर का सत्य-अहिंसा का संदेश हमारा पथ प्रदर्शक – मुख्यमंत्री साय

                              मुख्यमंत्री भगवान महावीर जनकल्याणक महोत्सव 2026 में हुए शामिलरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories