Wednesday, February 11, 2026

            नई दिल्ली: विदेश मंत्री जयशंकर का पोलैंड को कड़ा संदेश, कहा- हमारे पड़ोस में आतंक को बढ़ावा न दे, सिकोर्स्की के कश्मीर पर दिए बयान पर आपत्ति जताई

            नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को पोलैंड को कड़ा और साफ संदेश देते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस अपनाएं। भारत के पड़ोस में किसी भी तरह के आतंकी ढांचे को बढ़ावा नहीं दें।

            जयशंकर ने यह बयान नई दिल्ली में पोलैंड के विदेश मंत्री और उप प्रधानमंत्री रादोस्लाव सिकोर्स्की से बातचीत के दौरान दिया।

            सिकोर्स्की ने अक्टूबर में पाकिस्तान की यात्रा की थी। इस दौरान वहां के विदेश मंत्री इशाक डार के साथ जारी संयुक्त बयान में कश्मीर का जिक्र किया गया था, जिस पर भारत ने आपत्ति जताई।

            जयशंकर बोले- भारत को अलग-थलग करके निशाना बनाना गलत

            जयशंकर ने यूक्रेन संकट को लेकर भारत पर हो रही ‘चयनात्मक और अनुचित आलोचना’ पर भी नाराजगी जताई। दरअसल पश्चिमी देशों की ओर से रूस के साथ भारत के ऊर्जा संबंधों को लेकर भारत की आलोचना की जा रही है।

            रादोस्लाव सिकोर्स्की ने भी यूक्रेन मुद्दे पर भारत को लेकर की जा रही आलोचना को अनुचित और चयनात्मक बताया और इस पर जयशंकर से सहमति जताई।

            बैठक में व्यापार, निवेश और रक्षा-सुरक्षा पर चर्चा

            बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा-सुरक्षा, स्वच्छ तकनीक और डिजिटल नवाचार में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। जयशंकर ने बताया कि भारत-पोलैंड द्विपक्षीय व्यापार करीब लगभग ₹58,100 करोड़ तक पहुंच चुका है, जो पिछले एक दशक में लगभग 200% बढ़ा है।

            जयशंकर ने याद दिलाई डोब्री महाराजा की मदद

            जयशंकर ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पोलिश बच्चों को शरण देने वाले ‘डोब्री महाराजा’ (महाराजा दिग्विजय सिंह जी रणजीत सिंहजी जडेजा) को भी याद किया और इसे दोनों देशों के बीच लोगों से लोगों के रिश्तों की मजबूत कड़ी बताया।

            पोलैंड ने पाकिस्तान से डिफेंस समेत कई समझौते किए

            पोलैंड के उप प्रधानमंत्री रादोस्लाव सिकोर्स्की पिछले साल अक्टूबर में पाकिस्तान दौरे पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के साथ कई समझौते किए थे।दोनों देश ने तय किया था व्यापार, ऊर्जा, बुनियादी ढांचा, रक्षा, आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई, विज्ञान एवं तकनीक और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे।

            इशाक डार ने बताया था कि पाकिस्तान और पोलैंड के रिश्ते लगातार आगे बढ़ रहे हैं। दोनों देशों के बीच व्यापार एक अरब डॉलर से ज्यादा हो चुका है और व्यापार व आर्थिक सहयोग को और बढ़ाने की बड़ी संभावनाएं मौजूद हैं।

            उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान दोनों पक्षों ने दक्षिण एशिया, अफगानिस्तान, यूरोप और मध्य पूर्व के हालात पर भी बात की।

            इशाक डार ने पोलिश प्रतिनिधिमंडल के सामने जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान के रुख का दोहराया और कहा कि इस मुद्दे का हल कश्मीरी लोगों की इच्छा और UN के प्रस्तावों के मुताबिक होना चाहिए। इस मौके पर पोलैंड के उप प्रधानमंत्री रादोस्लाव सिकोर्स्की ने कहा था कि उनका देश व्यापार, सार्वजनिक वित्त, फिनटेक और जल प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की पेशकश कर रहा है।

            पोलैंड उप प्रधानमंत्री रादोस्लाव सिकोर्स्की 2025 में पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए।

            पोलैंड उप प्रधानमंत्री रादोस्लाव सिकोर्स्की 2025 में पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए।


                          Hot this week

                          रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 305 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

                          विधायक सुश्री लता उसेंडी सहित जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों को...

                          रायपुर : स्वस्थ समाज ही समृद्ध राज्य की नींव- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

                          मुख्यमंत्री ने जीपीएम में नवीन जिला अस्पताल भवन निर्माण...

                          रायपुर : हरियाली और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

                          वन विकास निगम और एनएमडीसी बचेली के बीच 50...

                          Related Articles

                          Popular Categories