रायपुर : डाटा एंट्री ऑपरेटर निलंबित, फड़ प्रभारी कार्य से पृथक, धान खरीदी में गड़बड़ी पर कार्रवाई

          रायपुर (BCC NEWS 24): रायगढ़ जिले के धान उपार्जन केंद्र तमनार में धान खरीदी कार्य के दौरान अनियमितता का मामला सामने आने पर जिला प्रशासन ने त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की है। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित तमनार में धान खरीदी की डाटा एंट्री में गड़बड़ी का मामला पकड़ में आने पर ऑपरेटर अमित साय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जब कि , धान खरीदी केंद्र तमनार के फड़ प्रभारी श्री हरेराम सिदार को कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही के कारण धान खरीदी कार्य से पृथक कर दिया गया है। 

          गौरतलब है कि 19 जनवरी 2026 को कृषक श्री चन्द्रमणी, पिता श्री हरीशचंद्र, निवासी झिंकाबहाल द्वारा धान विक्रय हेतु उपार्जन केंद्र में धान लाया गया था। प्रारंभिक जांच के दौरान 85 बोरी धान अमानक पाए जाने पर उन्हें पृथक कर दिया गया, जबकि शेष मानक धान को ढालकर नमी मापन एवं बोरे में भरकर वजन कराया गया। कुल 383 बोरी धान का वजन मानक पाया गया, जिसे खरीदी योग्य माना गया। 

          समिति द्वारा संधारित रजिस्टर एवं कंप्यूटर प्रविष्टियों की जांच में पाया गया कि समिति के डाटा एंट्री ऑपरेटर द्वारा कृषक के नाम पर 662 बोरी धान की खरीदी दर्शाई गई, जबकि वास्तविक रूप से केवल 383 बोरी धान ही खरीदा गया था। फर्जी खरीदी दर्ज किए जाने के इस मामले में डाटा एंट्री ऑपरेटर की निलंबन और फड़ प्रभारी को खरीदी कार्य से पृथक किए जाने की कार्यवाही की गई। 


                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories