Sunday, February 8, 2026

            CG ब्रेकिंग: बलौदाबाजार के स्पंज आयरन प्लांट में ब्लास्ट, 6 की मौत, 5 मजदूर गंभीर घायल, गर्म राख ले जाने वाली पाइपलाइन में लीकेज से हुआ हादसा; धमाके के बाद दूर तक धुएं का गुबार दिखा, मुख्यमंत्री साय ने जताया दुख

            बलौदाबाजार: जिले के बकुलाही इलाके में स्थित स्पंज आयरन प्लांट में हुए ब्लास्ट से अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 5 मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। शुरुआती जांच में ये सामने आया है कि डस्ट सेटलिंग चैंबर से गर्म राख (ऐश) ले जा रही पाइपलाइन में लीकेज हो गया था।

            विस्फोट प्लांट की कोल भट्टी (कोल किल्न) में गुरुवार सुबह करीब 9.40 बजे हुआ। ब्लास्ट के दौरान गर्म मलबा (राख) नीचे काम कर रहे मजदूरों पर गिरा, जिससे कई लोग झुलस गए। धमाके के बाद दूर तक धुएं का गुबार दिखा।

            घायलों को तत्काल भाटापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CSC) और स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से घायलों को बिलासपुर के बर्न ट्रीटमेंट सेंटर भेजा गया है। मृतक बिहार के रहने वाले हैं। कंपनी ने मृतकों के परिजनों को 20 लाख और घायलों को 5 लाख मुआवजा देने की घोषणा की है।

            पहले ये तस्वीरें देखिए…

            हादसे के बाद प्लांट के आसपास के इलाके में धुआं-धुआं हो गया।

            हादसे के बाद प्लांट के आसपास के इलाके में धुआं-धुआं हो गया।

            हादसे के बाद प्लांट के कोल भट्टी क्षेत्र में मलबा फैल गया जिसे हटाया जा रहा है।

            हादसे के बाद प्लांट के कोल भट्टी क्षेत्र में मलबा फैल गया जिसे हटाया जा रहा है।

            गर्म राख की चपेट में आने से मजदूर पूरी तरह झुलस गया।

            गर्म राख की चपेट में आने से मजदूर पूरी तरह झुलस गया।

            हादसे में मजदूर का शरीर बुरी तरह जल गया, मौके पर ही मौत हो गई।

            हादसे में मजदूर का शरीर बुरी तरह जल गया, मौके पर ही मौत हो गई।

            कोल भट्टी में ऊपर चढ़ने वाली सीढ़ी पर पड़ा मजदूर का शव।

            कोल भट्टी में ऊपर चढ़ने वाली सीढ़ी पर पड़ा मजदूर का शव।

            बलाौदाबाजार जिले के बकुलाही इलाके में स्थित है स्पंज आयरन प्लांट।

            बलाौदाबाजार जिले के बकुलाही इलाके में स्थित है स्पंज आयरन प्लांट।

            कलेक्टर ने बताया कि मलबे में फंसे मजदूरों को निकाल लिया गया है।

            कलेक्टर ने बताया कि मलबे में फंसे मजदूरों को निकाल लिया गया है।

            बलौदाबाजार प्लांट हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताया है।

            बलौदाबाजार प्लांट हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताया है।

            प्लांट सील, प्रबंधन से पूछताछ

            मौके पर कलेक्टर दीपक सोनी और पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के साथ जिला प्रशासन की टीम मौजूद रही। रियल स्टील प्लांट को सील कर दिया गया है। प्लांट प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है। फैक्ट्री नितेश अग्रवाल की बताई जा रही है।

            कलेक्टर दीपक सोनी ने बताया कि बकुलाही क्षेत्र में रियल इस्पात कंपनी में सुबह करीब 9:40 बजे बड़ा हादसा हुआ। कोल भट्टी (कोल किल्न) के डस्ट सेटलिंग चैंबर से गर्म राख (ऐश) ले जा रही पाइपलाइन में लीकेज हो गया, जिससे गर्म राख नीचे गिर गई।

            इस हादसे में नीचे काम कर रहे 6 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए बिलासपुर के बर्न ट्रीटमेंट सेंटर भेजा गया है।

            बिहार के रहने वाले हैं मृतक

            कलेक्टर ने बताया कि घायल मजदूरों के बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर कलेक्टर से भी संपर्क किया गया है। श्रम विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची है, ताकि प्लांट प्रबंधन पर नियम अनुसार कार्रवाई की जा सके। साथ ही मृतकों के परिवारों और प्रभावित मजदूरों को उचित मुआवजा दिलाया जा सके। आधार कार्ड के माध्यम से मृत मजदूरों की पहचान कर ली गई है। सभी मजदूर बिहार के रहने वाले हैं।

            एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि इस हादसे में कुल 11 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। इनमें से 6 लोगों की बर्न इंजरी से मौत हो गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि सुबह की शिफ्ट में 50 से ज्यादा मजदूर काम पर मौजूद थे। सभी मजदूरों का एक-एक कर सत्यापन किया जा रहा है।

            परिजनों को पूरा मुआवजा दिया जाएगा- प्रबंधन

            वहीं प्लांट के मालिक नितेश अग्रवाल ने बताया कि रोज की तरह हाउस कीपिंग का काम चल रहा था तभी डीएससी में डस्ट मटेरियल गिरा, जो काफी गर्म रहता है। मटेरियल नीचे काम कर रहे लोगों के ऊपर गिरने से ये हादसा हो गया। प्रबंधन ने कहा कि सरकारी नियमों के साथ कंपनी की ओर से मृतकों और प्रभावितों के परिजनों को पूरा मुआवजा दिया जाएगा।

            स्पंज आयरन प्लांट के बारे में जानिए

            स्पंज आयरन प्लांट में लौह अयस्क (Iron Ore) से स्पंज आयरन तैयार किया जाता है। यह प्रक्रिया डायरेक्ट रिडक्शन तकनीक से होती है, जिसमें कोयला या गैस की मदद से अयस्क से ऑक्सीजन हटाई जाती है। इससे बना स्पंज आयरन आगे चलकर स्टील बनाने का कच्चा माल होता है, जिसे स्टील प्लांट में भेजा जाता है।

            हादसे से जुड़ी ये तस्वीरें भी देखिए-

            रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला गया, 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत।

            रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला गया, 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत।

            आधार कार्ड के माध्यम से मृत मजदूरों की पहचान की गई है।

            आधार कार्ड के माध्यम से मृत मजदूरों की पहचान की गई है।

            सभी मृतक बिहार के गया जिले के रहने वाले हैं। परिजनों को सूचना दी गई है।

            सभी मृतक बिहार के गया जिले के रहने वाले हैं। परिजनों को सूचना दी गई है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories