रायपुर : दो राइस मिलों पर कार्रवाई

              • समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान में गड़बड़ी का मामला  

              रायपुर: खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन व्यवस्था की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर बेमेतरा के निर्देशानुसार खाद्य, राजस्व एवं कृषि उपज मंडी समिति के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा जिले की विभिन्न राइस मिलों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दो राइस मिलों में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।

              संयुक्त जांच प्रतिवेदन के अनुसार मेसर्स डुमरी एग्रोटेक, ग्राम अकोली, विकासखंड बेरला में भौतिक सत्यापन एवं अभिलेखीय मिलान के दौरान मिल परिसर में 13,014.94 क्विंटल धान की कमी पाई गई। इसी प्रकार श्री बालाजी राइस मिल, आनंदगांव (भिंभौरी) में 11,600 कट्टा (4,480 क्विंटल) धान का उठाव दर्शाया गया था, जबकि निरीक्षण के समय केवल 180 क्विंटल धान ही उपलब्ध पाया गया। जिला प्रशासन ने छत्तीसगढ़ चावल उपार्जन आदेश के तहत संबंधित राइस मिलों के विरुद्ध कार्रवाई की है। 


                              Hot this week

                              रायपुर : कोपरा जलाशयः छत्तीसगढ़ का पहला रामसर स्थल बना पर्यावरण संरक्षण की मिसाल

                              जैव विविधता, जल संरक्षण और जनभागीदारी का अनूठा संगमरायपुर...

                              रायपुर : सुशासन तिहार बना जनता और प्रशासन के बीच भरोसे का सेतु

                              मुड़गांव जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचे पर्यटन एवं संस्कृति...

                              रायपुर : संवेदनशील शासन की मिसाल

                              ’सुशासन तिहार ने लौटाया लोकेश्वरी की आंखों का उजाला’’पिपरछेड़ी...

                              रायपुर : स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का भूमिपूजन

                              विद्यार्थियों को मिलेंगी बेहतर शैक्षणिक सुविधाएंरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : सबसे दूर, सबसे पहले : नारायणपुर के 262 आदिवासी गाँवों में पहुँचेगा विकास

                              जनजाति गरिमा उत्सवश् का शंखनाद’कलेक्टर ने कमान संभाली; 18...

                              Related Articles

                              Popular Categories