Sports Desk: ICC ने स्कॉटिश बोर्ड से बात की, अब टी-20 वर्ल्डकप में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड खेलेगा, बोर्ड ने डेडलाइन तक जवाब नहीं दिया

              स्पोर्ट्स डेस्क: टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर बांग्लादेश की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं और अब उसका टूर्नामेंट से बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है। ICC कुछ देर में इसका अधिकृत ऐलान कर सकता है। उसने स्कॉटलैंड क्रिकेट बोर्ड से बात की है और वर्ल्ड कप खेलने के लिए तैयार रहने को कहा है।

              भारत में मैच खेलने के ICC के फैसले के खिलाफ बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने डिस्प्यूट रिजोल्यूशन कमेटी (DRC) में जो अपील की थी, उस पर सुनवाई की गुंजाइश नहीं है, क्योंकि यह मामला समिति के अधिकार क्षेत्र से बाहर है।

              न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार BCB ने सभी कानूनी विकल्प आजमाने के इरादे से यह अपील दायर की थी, लेकिन नियमों के चलते उसे कोई राहत नहीं मिलने वाली।

              बोर्ड का कहना है कि यदि यहां से भी मामला खारिज होता है, तो आखिरी रास्ता कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) ही बचेगा। उधर, ICC की ओर से दी गई 24 घंटे की समय-सीमा के भीतर बांग्लादेश की तरफ से कोई आधिकारिक जवाब नहीं आया, जिससे स्थिति और साफ हो गई।

              इससे पहले बांग्लादेश बोर्ड सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत आने से इनकार कर चुका था, लेकिन अतिरिक्त समय मिलने के बावजूद जवाब न मिलने से अब ICC के पास बांग्लादेश को बाहर करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।

              बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने एक दिन पहले ढाका में नेशनल प्लायर्स के साथ बैठक करके यह साफ कर दिया कि टीम भारत नहीं जाएगी।

              बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने एक दिन पहले ढाका में नेशनल प्लायर्स के साथ बैठक करके यह साफ कर दिया कि टीम भारत नहीं जाएगी।

              हम वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं

              बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने गुरुवार को नेशनल टीम के खिलाड़ियों के साथ ढाका में बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने कहा, ‘हम वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं, लेकिन भारत में हमारे खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा को लेकर चिंता अब भी बनी हुई है।’

              बांग्लादेश ने भारत में खेलने से इनकार क्यों किया, जानिए 2 बड़ी वजह

              1. बांग्लादेश में हिंदुओं की लगातार हो रही हत्याओं के विरोध में BCCI ने बांग्लादेशी पेसर मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर करवा दिया। BCB ने इसका विरोध किया।

              2. मुस्तफिजुर को बाहर किए जाने को बांग्लादेश की राजनीतिक पार्टियों ने मुद्दा बना दिया। फिर यूनुस सरकार ने अपने देश में IPL प्रसारण पर बैन लगा दिया। इसके बाद क्रिकेट बोर्ड ने भारत में वर्ल्ड कप ना खेलने की मांग की जिसे ICC ने ठुकरा दिया।

              पाकिस्तान ने समर्थन किया था, लेकिन बहिष्कार नहीं

              एक दिन पहले बांग्लादेश को उम्मीद थी कि PCB उसके समर्थन में टूर्नामेंट का बहिष्कार करेगा। पाकिस्तानी बोर्ड ने ICC बोर्ड मीटिंग में सपोर्ट भी किया, लेकिन टूर्नामेंट से हटने की बात नहीं कही। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि पाकिस्तान अपने वर्ल्ड कप खेलने के फैसले पर फिर विचार कर सकता है।

              मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर करने पर विवाद

              बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के कारण BCCI ने मुस्तफिजुर रहमान को IPL में खेलने की अनुमति नहीं दी है। उन्हें KKR ने 3 जनवरी को BCCI के कहने पर टीम से बाहर कर दिया था।

              इससे बौखलाई बांग्लादेश सरकार ने अपने यहां IPL मैचों के प्रसारण पर रोक लगा दी। इसके बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला देकर 7 फरवरी से होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में वेन्यू बदलने की मांग भी की।

              KKR ने मुस्तफिजुर को ₹9.2 करोड़ में खरीदा था, फिर IPL से बाहर करने पर विवाद

              16 दिसंबर को IPL मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसके बाद बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के कारण भारत में मुस्तफिजुर का विरोध होने लगा। अब तक वहां 7 हिंदुओं की हत्या कर दी गई है। बाद में BCCI ने मुस्तफिजुर को IPL खेलने की अनुमति नहीं दी और 3 जनवरी को KKR ने उन्हें रिलीज कर दिया।


                              Hot this week

                              रायपुर : ग्रीन एनेस्थीसिया : सिम्स में इलाज के साथ पर्यावरण संरक्षण की नई पहल

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर...

                              रायपुर : PLFS कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन

                              रायपुर (BCC NEWS 24): आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय, छत्तीसगढ़...

                              Related Articles

                              Popular Categories