कोरबा: चरित्र-शंका में हैवान बना पति, पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाया, चीख-पुकार सुनकर परिजनों ने बुझाई आग, गंभीर रूप से झुलसी महिला ने कहा- पति को मिले फांसी; आरोपी गिरफ्तार

              कोरबा: जिले में चरित्र संदेह को लेकर हुए विवाद के बाद एक पति ने अपनी पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना शुक्रवार रात सीएसईबी पुलिस चौकी अंतर्गत झोपड़ीपारा पंप हाउस में हुई। गंभीर रूप से झुलसी महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

              जानकारी के अनुसार, रवि बरेठ की शादी 23 वर्षीय अंजलि बरेठ से पांच साल पहले हुई थी। उनके एक बच्चा भी है। रवि अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था, जिसके कारण उनके बीच अक्सर विवाद होता रहता था। इन विवादों से तंग आकर अंजलि अलग रह रही थी।

              ससुराल में पत्नी पर पेट्रोल डालकर जलाया

              शुक्रवार रात करीब नौ बजे अंजलि अपने परिजनों के साथ घर पर मौजूद थी। इसी दौरान रवि वहां पहुंचा। उसके हाथों में पेट्रोल की बोतलें थीं। अंजलि कुछ समझ पाती, इससे पहले ही रवि ने उस पर पेट्रोल उड़ेल दिया और माचिस जलाकर आग लगा दी।

              महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजनों ने बुझाई आग

              अंजलि पूरी तरह आग की चपेट में आ गई, जबकि रवि मौके से फरार हो गया। अंजलि की चीख-पुकार सुनकर परिजन पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। गंभीर रूप से झुलसी अंजलि को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बर्न यूनिट में उसका उपचार चल रहा है।

              महिला ने पति के लिए फांसी की सजा की मांग

              घटना की सूचना मिलने पर पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया। बयान में अंजलि ने अपने पति को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है।

              मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी भीमसेन यादव ने आरोपी रवि बरेठ को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले में आगे की पूछताछ कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी औद्योगिक उपलब्धि

                              केन्द्र सरकार ने राजनांदगांव में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC...

                              कोरबा : BALCO कर रहा है क्षेत्र का चहुंमुखी विकास – लखन लाल देवांगन

                              बालकोनगर (BCC NEWS 24): भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको)...

                              रायपुर : 138 करोड़ की लागत से नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन

                              पूर्व में स्वीकृत टू-लेन सड़क को फोरलेन करने राज्य...

                              Related Articles

                              Popular Categories