BREAKING: तेजस्वी यादव को RJD का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया, रोहिणी बोलीं- जिम्मेदारी संभालने वाले अपने गिरेबान में झांकें, मुंह छिपाने की बजाय जवाब दें

        पटना: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को RJD का राष्ट्रीय कार्यकारी (कार्यवाहक) अध्यक्ष बनाया गया है। पटना के होटल मौर्य में RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भोला यादव ने प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी नेताओं ने सहमति जताई।

        बैठक में लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, मीसा भारती, संजय यादव समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस बैठक में बिहार चुनाव में मिली हार पर भी चर्चा हुई, जिस पर तेजस्वी ने कहा कि हमें सबकुछ भूलकर आगे बढ़ना है।

        उन्होंने अपने भाषण के दौरान कहा कि या तो नरेंद्र मोदी के चरण में रहिए या फिर उनसे लड़िए। चाचा जी तो चरण में चले गए हैं, वीडियो सबने देखा होगा, लेकिन हम नहीं झुकेंगे।

        राजद सुप्रीमो लालू यादव ने कहा, ‘तेजस्वी यादव जब पद पर नहीं थे, तब भी काफी अच्छा काम कर रहे थे। अब और ज्यादा बढ़िया से कम करेंगे। सबको मिलकर संगठन को मजबूत करना है। आगे सबको लड़ना है और जीतना है।

        इधर, तेजस्वी के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर रोहिणी ने तंज भरे लहजे में शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने X पर लिखा, ‘गिरोह-ए-घुसपैठ की कठपुतली बने शहजादे को ताजपोशी मुबारक…।’

        बैठक की 4 तस्वीरें…

        लालू यादव अपनी पत्नी राबड़ी देवी और परिवार संग RJD की बैठक में पहुंचे।

        लालू यादव अपनी पत्नी राबड़ी देवी और परिवार संग RJD की बैठक में पहुंचे।

        बैठक से पहले मीडिया को धक्के देकर बाहर निकाला गया।

        बैठक से पहले मीडिया को धक्के देकर बाहर निकाला गया।

        मंच पर लालू यादव, राबड़ी यादव समेत कई बड़े नेता मौजूद हैं। वहीं तेजस्वी के पीछे वाली सीट पर संजय यादव, मीसा भारती से बात करते हुए दिखे।

        मंच पर लालू यादव, राबड़ी यादव समेत कई बड़े नेता मौजूद हैं। वहीं तेजस्वी के पीछे वाली सीट पर संजय यादव, मीसा भारती से बात करते हुए दिखे।

        बैठक में तेजस्वी को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। लालू यादव ने सर्टिफिकेट देकर तेजस्वी को सम्मानित किया।

        बैठक में तेजस्वी को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। लालू यादव ने सर्टिफिकेट देकर तेजस्वी को सम्मानित किया।

        पहले से अहम फैसले ले रहे हैं तेजस्वी

        तेजस्वी यादव पहले से ही पार्टी के अधिकतर महत्वपूर्ण निर्णय ले रहे हैं। संगठनात्मक मामलों से लेकर राजनीतिक रणनीति तक उनकी भूमिका लगातार मजबूत होती जा रही है। पार्टी के भीतर भी उन्हें भविष्य के नेता के तौर पर देखा जा रहा है।

        सूत्रों का कहना है कि विधानसभा चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम करने वाले नेताओं पर कार्रवाई को लेकर भी बैठक में गंभीर चर्चा हो सकती है। कार्यकारिणी की बैठक में इस मुद्दे पर ठोस और सख्त निर्णय लिए जाने की संभावना जताई जा रही है।



                Hot this week

                रायपुर : दूध नदी पर पुल और पहुंच मार्ग के लिए 16.15 करोड़ स्वीकृत

                कोदाभाठ-माटवाड़ा मोदी मार्ग में बनेगा उच्च स्तरीय पुलउप मुख्यमंत्री...

                रायपुर : महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव एवं गुण्डाधूर सम्मान के लिए आवेदन 30 सितम्बर तक

                उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मान स्वरूप मिलेंगे 1 लाख नगदरायपुर...

                रायपुर : बदलते बस्तर की तस्वीर : पर्यटन से विकास की नई राह

                प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय...

                Related Articles

                Popular Categories