Stock Market Today: ऑटो-मीडिया सेक्टर में 2% की गिरावट, सेंसेक्स 150 अंक गिरकर 81,400 के नीचे आया, निफ्टी भी 20 अंक गिरा

              मुंबई: शेयर बाजार में आज यानी 27 जनवरी को भारी उतार-चढ़ाव है। सेंसेक्स अभी 150 अंक गिरकर 81,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 20 अंक की गिरावट है, ये 25,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ऑटो-मीडिया सेक्टर में 2% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है।

              ग्लोबल मार्केट में तेजी

              • एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 1.93% बढ़कर 5045 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 0.41% चढ़कर 53,099 पर है।
              • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.07% चढ़कर 27,050 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.43% बढ़कर 4,130 पर है।
              • 26 जनवरी को अमेरिकी बाजार डाउ जोन्स 0.64% बढ़कर 49,412, नैस्डेक इंडेक्स 0.43% और S&P 500 0.50% चढ़कर बंद हुआ।

              23 जनवरी को विदेशी निवेशकों ने ₹3,191 करोड़ के शेयर्स बेचे

              • 23 जनवरी को विदेशी निवेशकों( FIIs) ने 3,191 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। वहीं घरेलू निवेशकों (DII) ने 3,173 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे हैं।
              • दिसंबर 2025 में FIIs ने कुल ₹34,350 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹79,620 करोड़ के शेयर खरीदे थे।

              शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट

              शेयर मार्केट में शुक्रवार 23 जनवरी को गिरावट रही थी। सेंसेक्स 770 अंक गिरकर 81,538 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में 241 अंक की गिरावट रही, ये 25,048 पर बंद हुआ था।


                              Hot this week

                              रायपुर : सिंधी समाज की एकजुटता सराहनीय – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

                              मुख्यमंत्री पूज्य छत्तीसगढ़ी सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित “सिंधीयत जो...

                              रायपुर : सिम्स में जटिल टीबी मरीज का सफल उपचार, आधुनिक जांच से हुआ सही निदान

                              स्वास्थ्य मंत्री की पहल से उपलब्ध आधुनिक मशीनों से...

                              रायपुर : ‘एग्री टेक मिलन’ में जुटे सैकड़ों कृषि अभियंता

                              कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय का प्रथम एल्यूमिनी मीट प्रारंभछात्र संघ...

                              Related Articles

                              Popular Categories