Stock Market Today: ऑयल एंड गैस सेक्टर सबसे ज्यादा 3.4% तक चढ़ा, सेंसेक्स 487 अंक चढ़कर 82,344 पर बंद हुआ, निफ्टी में भी 167 अंक की तेजी रही

              मुंबई: शेयर बाजार आज यानी 28 जनवरी (बुधवार) को तेजी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 487 अंक चढ़कर 82,344 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 167 अंक चढ़ा, ये 25,342 के स्तर पर बंद हुआ।

              वहीं कारोबार के दौरान सेंसेक्स अपने दिन के ऊपरी स्तर से करीब 650 अंक और निफ्टी भी डे हाई से 185 अंक गिरा था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 82,503 का और निफ्टी ने 25,372 का हाई बनाया था।

              ऑयल एंड गैस सेक्टर में सबसे ज्यादा 3.4% की तेजी देखने को मिली। फाइनेंशियल सर्विसेज, ऑटो, IT, मीडिया, मेटल, सरकारी बैंक, प्राइवेट बैंक और रियल्टी सेक्टर में भी 2.5% तक की तेजी रही।

              सेंसेक्स 30 में से 22 शेयरों में तेजी और 8 में गिरावट देखने को मिल रही है। BEL, जोमैटो और बजाज फाइनेंस के शेयरों में 9% तक की तेजी है। वहीं एशियन पेंट्स, मारुती सुजुकी और सन फार्मा के शेयर्स में 4% तक की गिरावट रही।

              ग्लोबल मार्केट में भी तेजी रही

              • एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 1.69% बढ़कर 5,170 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 0.047% चढ़कर 53,358 पर बंद हुआ।
              • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 2.58% चढ़कर 27,826 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.27% बढ़कर 4,151 पर बंद हुआ।
              • 27 जनवरी को अमेरिकी बाजार डाउ जोन्स 0.83% गिरकर 49,003 पर बंद हुआ। नैस्डेक इंडेक्स 0.91% और S&P 500 0.41% चढ़कर बंद हुआ।

              27 जनवरी को विदेशी निवेशकों ने ₹3,068 करोड़ के शेयर्स बेचे

              • 27 जनवरी को विदेशी निवेशकों( FIIs) ने 3,068 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। वहीं घरेलू निवेशकों (DII) ने 8,999 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे हैं।
              • दिसंबर 2025 में FIIs ने कुल ₹34,350 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹79,620 करोड़ के शेयर खरीदे थे।

              कल सेंसेक्स 319 चढ़कर 81,857 के स्तर पर बंद हुआ था

              शेयर बाजार यानी 27 जनवरी (मंगलवार) को तेजी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 319 चढ़कर 81,857 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 126 अंक चढ़ा, ये 25,175 के स्तर पर बंद हुआ था।

              मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा 3% की तेजी रही। PSU बैंक और प्राइवेट बैंक सेक्टर में भी 1% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 30 में से 18 शेयरों में तेजी और 12 में गिरावट देखने को मिली थी।

              एक्सिस बैंक, अडाणी पोर्ट्स और टेक महिंद्रा के शेयरों में 5% तक की तेजी रही। वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर्स में 3% तक की गिरावट रही थी।


                              Hot this week

                              रायपुर : खनिज का अवैध परिवहन करते 3 हाईवा वाहन पकड़ाए

                              रायपुर (BCC NWS 24): राजनांदगांव जिले में खनिजों के...

                              रायपुर : बलौदा बाजार जिले की 4 स्वास्थ्य संस्थाएं हुईं एनक्यूएएस प्रमाणित

                              अब तक जिले में कुल 54 एनक्यूएएस प्रमाणित संस्थाएंरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories