Sunday, February 8, 2026

            रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आंध्र प्रदेश सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट

            रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मंत्रालय महानदी भवन में आंध्र प्रदेश सरकार के बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन के अध्यक्ष श्री दिनकर लंका ने सौजन्य भेंट की। यह भेंट आंध्र प्रदेश सरकार के अध्ययन दौरे के अंतर्गत हुई। श्री दिनकर लंका ने बताया कि भेंट  अध्ययन भ्रमण का उद्देश्य केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं, फ्लैगशिप परियोजनाओं, सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) तथा छत्तीसगढ़ राज्य की सफल कार्यप्रणालियों का अवलोकन करना रहा।

            भेंट के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, अमृत योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, पीएम जनमन, लखपति दीदी योजना, आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की योजनाओं पर चर्चा की गई। राज्य नीति आयोग की अधिकारी डॉ. नीतू गार्डिया ने छत्तीसगढ़ विज़न 2047 की जानकारी दी। वहीं श्री दिनकर लंका ने स्वर्ण आंध्र विज़न 2047 के तहत 2.40 ट्रिलियन डॉलर की जीएसडीपी अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की जानकारी दी। अध्ययन दौरे को ज्ञानवर्धक बताते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सर्वोत्तम प्रथाएँ आंध्र प्रदेश में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायक होंगी।


                          Hot this week

                          कोरबा: शासन की योजनाओं के तहत युवाओं के लिए अधिक से अधिक ऋण स्वीकृत करें बैंक- कलेक्टर

                          डीएलसीसी एवं डीएलआरसी की तिमाही बैठक संपन्नबैंकों को फरवरी...

                          Related Articles

                          Popular Categories