रायपुर : जल जीवन मिशन से बदली ग्राम गुण्डरदेही की दिशा और दशा

              रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना ने ग्रामीण अंचलों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कर जनजीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। इसका उदाहरण छुरिया विकासखंड अंतर्गत 1021 की जनसंख्या वाले ग्राम गुण्डरदेही में देखने को मिल रहा है, जहां वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या का स्थायी समाधान हो गया है। 

              ग्राम गुण्डरदेही में जनसंख्या वृद्धि के साथ जल स्रोतों पर दबाव बढ़ने से विशेषकर ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती थी। महिलाओं को पानी की व्यवस्था के लिए प्रतिदिन घंटों संघर्ष करना पड़ता था। इस स्थिति को देखतेे हुए शासन द्वारा जल जीवन मिशन के तहत ग्राम में योजनाबद्ध तरीके से कार्य प्रारंभ किया गया। सतत जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक संरचनाओं का निर्माण, पाइपलाइन विस्तार, जल भंडारण व्यवस्था विकसित की गई तथा 222 घरेलू नल कनेक्शन प्रदान किए गए। इसके माध्यम से ग्राम के प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हुई है।

              जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन से ग्रामवासियों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। महिलाओं का समय बचने से वे परिवार, आजीविका एवं अन्य रचनात्मक कार्यों में अधिक समय दे पा रही हैं। स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता से ग्रामीणों के स्वास्थ्य में भी सुधार हुआ है।

              लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्रामीणों को जल संरक्षण, पेयजल गुणवत्ता तथा नल कनेक्शन के रख-रखाव के संबंध में जागरूक किया गया, जिससे ग्राम में जिम्मेदारी और सहभागिता की भावना विकसित हुई है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा ग्रामीणों के समन्वय से जल व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखा जा रहा है। सरपंच श्रीमती उमा सिंह ने बताया कि जल जीवन मिशन से हर घर नल से जल उपलब्ध होने के कारण ग्रामीणों का जीवन सरल हुआ है। समय, स्वास्थ्य और स्वच्छता में सकारात्मक बदलाव आया है। 


                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् : द्वितीय मुख्य परीक्षा जून 2026 की समय-सारिणी जारी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम्, रायपुर द्वारा...

                              रायपुर : झापरा सुशासन शिविर में मौके पर ही बांटे गए 35 प्रमाण पत्र

                              ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, किसानों का हुआ एग्रीस्टैक...

                              Related Articles

                              Popular Categories