KORBA : नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा 1 फरवरी को माँ सर्वमंगला मंदिर घाट पर होगा हसदेव आरती का भव्य आयोजन

            कोरबा (BCC NEWS 24): नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा कोरबा जिले की जीवनदायिनी हसदेव नदी, उसकी सहायक नदियों एवं अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से निरंतर जन-जागरूकता के कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में समिति द्वारा प्रत्येक माह की पूर्णिमा तिथि को हसदेव आरती का आयोजन किया जाता है। समिति के इस पुनीत अभियान के अंतर्गत माघ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर 1 फरवरी 2026, रविवार को सायं 5 बजे माँ सर्वमंगला मंदिर घाट, कोरबा में हसदेव आरती का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य यजमान के रूप में श्री नारायण कुर्रे (जिलाध्यक्ष, सतनामी कल्याण समिति, कोरबा) उपस्थित रहेंगे। वहीं कार्यक्रम में विशिष्ट यजमान के रूप में श्री दिलीप साहू (डायरेक्टर, न्यू एरा प्रोगेसिव स्कूल, कोरबा), श्री अयोध्या प्रसाद सोनी (जिलाध्यक्ष, कनौजिया स्वर्णकार समाज, कोरबा), श्री सतविंदर सिंह सिंधु (उपाध्यक्ष, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, ट्रांसपोर्ट नगर, कोरबा), श्री मेदनी प्रसाद मिश्रा (प्रशिक्षक, आर्ट ऑफ लिविंग, कोरबा) की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। नमामि हसदेव सेवा समिति ने जिले के समस्त श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से सपरिवार उपस्थित होकर हसदेव आरती में सहभागिता करने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।


                          Hot this week

                          रायपुर : खेत बचाओ अभियान-2026 के अंतर्गत ग्राम जनता में कृषक-वैज्ञानिक संवाद आयोजित

                          रायपुर (BCC NEWS 24): भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय जैविक...

                          Related Articles

                          Popular Categories