Sunday, February 1, 2026

            BIG NEWS: बिल गेट्स ने रूसी लड़कियों से संबंध बनाने-यौन बीमारी होने के दावे को खारिज किया, कहा- एपस्टीन फाइल्स में लगे आरोप पूरी तरह झूठे

            वॉशिंगटन डीसी: माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर और अरबपति बिल गेट्स ने रूसी लड़कियों से संबंध बनाने और यौन बीमारी होने के आरोपों को खारिज कर दिया है।

            यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी फाइलों में दावा किया गया है कि बिल गेट्स के रूसी लड़कियों के साथ यौन संबंध थे और इसके बाद उन्हें यौन रोग (STD) हुआ।

            गेट्स के प्रवक्ता ने इन आरोपों को पूरी तरह बेतुका और झूठा बताया। उन्होंने कहा कि ये दावे गेट्स को फंसाने और बदनाम करने की कोशिश हैं।

            प्रवक्ता के मुताबिक, इन दस्तावेजों से सिर्फ इतना पता चलता है कि जेफ्री एपस्टीन इस बात से नाराज था कि बिल गेट्स ने उससे दूरी बना ली थी। इसी वजह से वह गेट्स की छवि खराब करने की कोशिश कर रहा था।

            अमेरिकी न्याय विभाग ने 30 जनवरी को जेफ्री एपस्टीन जांच से जुड़े करीब 30 लाख पन्नों के दस्तावेज, 2,000 वीडियो और 1.8 लाख तस्वीरें सार्वजनिक की हैं।

            नई फाइल्स में जेफ्री एपस्टीन (बाएं) और बिल गेट्स (दाएं) की एक मुलाकात की एक नई तस्वीर सामने आई। हालांकि यह साफ नहीं है कि यह कब ली गई थी।

            नई फाइल्स में जेफ्री एपस्टीन (बाएं) और बिल गेट्स (दाएं) की एक मुलाकात की एक नई तस्वीर सामने आई। हालांकि यह साफ नहीं है कि यह कब ली गई थी।

            दावा- गेट्स ने एपस्टीन से एंटीबायोटिक दवाएं मांगी

            शुक्रवार को रिलीज हुई फाइल्स में एपस्टीन ने एक मेल में दावा किया कि यौन रोग होने के बाद बिल गेट्स ने उससे एंटीबायोटिक दवाएं मांगी थी, ताकि वह ये दवाएं चुपचाप अपनी पूर्व पत्नी मेलिंडा गेट्स को दे सकें।

            न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एपस्टीन ने एक ईमेल में गेट्स पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अपनी छवि बचाने के लिए छह साल पुरानी दोस्ती को तोड़ दिया।

            साल 2021 में बिल गेट्स ने CNN से कहा था कि एपस्टीन से मिलना उनकी बहुत बड़ी गलती थी। उन्होंने बताया था कि वे एपस्टीन से इसलिए मिले थे, ताकि वह गेट्स फाउंडेशन को दान दे सके।

            बिल गेट्स और एपस्टीन की दोस्ती को उनकी पूर्व पत्नी मेलिंडा फ्रेंच गेट्स से तलाक की एक बड़ी वजह भी माना जाता है।

            शुक्रवार को जारी हुई फाइल्स में एपस्टीन और बिल गेट्स के नई तस्वीर भी सामने आई।

            शुक्रवार को जारी हुई फाइल्स में एपस्टीन और बिल गेट्स के नई तस्वीर भी सामने आई।

            एपस्टीन से संबंधों पर पछतावा जता चुके बिल गेट्स

            बिल गेट्स पहले कह चुके हैं कि उन्हें एपस्टीन के साथ अपने संबंधों पर पछतावा है। हालांकि उन्होंने किसी भी तरह की गलत गतिविधियों से इनकार किया है।

            2019 में उन्होंने कहा था कि उनका एपस्टीन के साथ कोई कारोबारी या व्यक्तिगत संबंध नहीं था और वे कभी किसी पार्टी या निजी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।

            न्यूयॉर्क टाइम्स और वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि गेट्स ने 2011 से 2013 के बीच एपस्टीन से कई बार मुलाकात की। इनमें न्यूयॉर्क स्थित उसके घर पर देर रात तक रुकना और निजी विमान से यात्रा करना भी शामिल रहा।

            अफेयर्स के चलते गेट्स का मेलिंडा से तलाक हुआ

            बिल और मेलिंडा गेट्स की शादी 1994 में हुई थी। दोनों का 2021 में तलाक हो गया था। मेलिंडा ने बाद में कहा था कि गेट्स के अफेयर्स और एपस्टीन से संबंध उनके तलाक की बड़ी वजह बने।

            गेट्स और एपस्टीन की मुलाकातों की खबरें सामने आने के बाद 2019 में मेलिंडा ने वकीलों से बात की थी।

            बिल और मेलिंडा 27 साल बाद एक दूसरे अलग हो गए थे। (फाइल फोटो)

            बिल और मेलिंडा 27 साल बाद एक दूसरे अलग हो गए थे। (फाइल फोटो)

            एपस्टीन केस की पूरी कहानी क्या है

            इसकी शुरुआत 2005 में तब हुई जब फ्लोरिडा में एक 14 साल की लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसमें कहा गया कि एपस्टीन के आलीशान घर में उसकी बेटी को ‘मसाज’ के बहाने बुलाया गया था, लेकिन वहां पहुंचने के बाद उस पर सेक्स का दबाव डाला गया।

            जब उसने घर लौटकर यह बात अपने माता-पिता को बताई, तो उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत की। तब पहली बार जेफ्री एपस्टीन के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज हुई। पुलिस जांच के दौरान यह सामने आया कि यह अकेला मामला नहीं है।

            धीरे-धीरे करीब 50 नाबालिग लड़कियों की पहचान हुई, जिन्होंने एपस्टीन पर ऐसे ही आरोप लगाए। पाम बीच पुलिस डिपार्टमेंट ने इस मामले को गंभीरता से लिया और कई महीनों तक छानबीन की। इसके बाद एपस्टीन के खिलाफ क्रिमिनल जांच शुरू हुई।

            मामले की जांच से पता चला कि एपस्टीन के पास मैनहट्टन और पाम बीच में शानदार विला है। एपस्टीन यहां हाई-प्रोफाइल पार्टियां करता था, जिसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल होती थीं।

            एपस्टीन अपने निजी जेट ‘लोलिता एक्सप्रेस’ से पार्टियों में कम उम्र की लड़कियां लेकर आता था। वह लड़कियों को पैसों-गहनों का लालच और धमकी देकर मजबूर करता था। इसमें एपस्टीन की गर्लफ्रेंड और पार्टनर गिस्लीन मैक्सवेल उसका साथ देती थी।

            हालांकि शुरुआती जांच के बाद भी एपस्टीन को लंबे समय तक जेल नहीं हुई। उसका रसूख इतना था कि 2008 में उसे सिर्फ 13 महीने की सजा सुनाई गई, जिसमें वह जेल से बाहर जाकर काम भी कर सकता था।

            कौन था जेफ्री एपस्टीन?

            जेफ्री एपस्टीन न्यूयॉर्क का करोड़पति फाइनेंसर था। उसकी बड़े नेताओं और सेलिब्रिटीज से दोस्ती थी।

            उस पर 2005 में नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगा। 2008 में उसे नाबालिग से सेक्स की मांग करने का दोषी ठहराया गया। उसे 13 महीने की जेल हुई। 2019 में जेफ्री को सेक्स ट्रैफिकिंग के आरोपों में गिरफ्तार किया गया। लेकिन मुकदमे से पहले ही उसने जेल में आत्महत्या कर ली।

            उसकी पार्टनर घिसलीन मैक्सवेल को 2021 में उसकी मदद करने के आरोपों में दोषी करार दिया गया। वह 20 साल की सजा काट रही है।


                          Hot this week

                          रायपुर : सतत् विकास  के लिए प्रकृति के साथ संतुलन आवश्यक – रमेन डेका

                          संरक्षण क्षमता महोत्सव का उद्घाटन किया राज्यपाल नेरायपुर: पेट्रोलियम...

                          Related Articles

                          Popular Categories