KORBA : आम व मध्यमवर्गीय परिवार को निराश करता है यह बजट – ज्योत्सना महंत

              कोरबा (BCC NEWS 24): लोकसभा क्षेत्र की साँसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने केंद्रीय बजट 2026-27 को “निराशाजनक और उद्योगपतियों के पक्ष में बनाया गया बजट” बताया।साँसद महंत के अनुसार यह बजट आम जनता के लिए नहीं, बल्कि बड़े व्यापारिक घरानों को लाभ पहुंचाने वाला है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों को बजट में नजरअंदाज किया गया है, जबकि चुनावी राज्यों पर अधिक ध्यान दिया गया है। साँसद ने बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों पर भी सवाल उठाए, कहा कि बजट में इन प्रमुख समस्याओं के समाधान के लिए पर्याप्त प्रावधान नहीं हैं। साँसद ज्योत्सना महंत ने साफ तौर पर कहा कि “यह बजट आम लोगों के लिए राहत देने में विफल रहा है और किसानों, युवाओं तथा मध्यम वर्ग की वास्तविक समस्याओं पर ध्यान नहीं देता।” मोदी सरकार व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को देश की जनता को बताना चाइये की इस बजट में आम और मध्यम वर्गीय परिवार के लिए क्या कुछ है रेल के मामले में यात्री सुविधाओं के नाम पर वह बजट पूरी तरह देश की जनता को निराश करता है ।


                              Hot this week

                              रायपुर : धमतरी बनेगा हरित ऊर्जा का नया हब

                              150 करोड़ के कंप्रेस्ड बायो गैस संयंत्र पर मंथन,...

                              रायपुर : 20 बल्क लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त

                              आरोपी गिरफ्तार, प्रकरण दर्जरायपुर (BCC NEWS 24): राजनांदगांव जिले...

                              रायपुर : बलौदा बाजार कलेक्टर ने प्रगणक बन किया डिजिटल जनगणना

                              दी जाने वाली जानकारी गोपनीय रहने लोगों को दिलाया...

                              Related Articles

                              Popular Categories