BREAKING: फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग, पांच राउंड गोलियां चली, 4 लोग हिरासत में, दावा- लॉरेंस गैंग ने हमले की जिम्मेदारी ली है, पोस्ट में लिखा- अगली बार छाती पर गोली लगेगी

              महाराष्ट्र: मुंबई में शनिवार देर रात फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर कई राउंड की फायरिंग हुई। मामले में पुणे पुलिस ने रविवार को चार लोगों को हिरासत में लिया है।

              पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने मुंबई के जुहू इलाके में स्थित नौ मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर रात करीब 12:45 बजे फायरिंग की। उन्होंने बताया कि कम से कम पांच राउंड गोलियां चलाई गईं, जिनमें से एक गोली इमारत में बने जिम के शीशे से टकराई।

              वहीं, इंडिया टुडे ने अपनी रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट शेयर कर दावा किया है कि लॉरेंस गैंग ने हमले की जिम्मेदारी ली है। यह स्क्रीनशॉट शुभम लोंकर आरजू बिश्नोई नाम के अकाउंट की फेसबुक पोस्ट का है।

              पोस्ट में लिखा- अगली बार छाती पर गोली लगेगी

              इस पोस्ट में लिखा गया है, “सभी भाइयों को आज जो ये मुंबई में (शेट्टी टावर) फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी शुभम लोनकर, आरजू बिश्नोई, हरि बॉक्सर, हरमन संधू हम लेते हैं। हमने इसको बहुत बार मैसेज लगाया कि हमारे काम में दखल ना दे, लेकिन इसको समझ में नहीं आया। इसको ये छोटा सा ट्रेलर दिया है। अगर इसने आगे फिर हमारी बात नहीं समझी और हमारी बात नहीं मानी, तो अब घर के बाहर नहीं, अंदर इसके बेडरूम में गोली चलेगी, इसकी छाती पर।”

              इसी पोस्ट में आगे लिखा है, “और आगे बॉलीवुड को चेतावनी है कि टाइम रहते सुधर जाओ, नहीं तो बहुत बुरा हाल होगा। तुम्हारा बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल करेंगे। हमने जिन-जिन लोगों को फोन कर रखा है, या तो टाइम रहते लाइन पर आ जाओ, वरना छिपने के लिए जगह कम पड़ जाएगी। और जितने भी हमारे दुश्मन हैं, तैयार रहो, जल्दी ही मुलाकात होगी तुमसे। नोट- एक ही था, एक ही है और एक ही रहेगा लॉरेंस बिश्नोई गैंग।”

              कौन है शुभम लोंकर और आरजू बिश्नोई?

              शुभम लोंकर लॉरेंस गैंग का एक प्रमुख “की ऑपरेटिव” माना जाता है। शुभम एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या (अक्टूबर 2024) का मुख्य संदिग्ध और साजिशकर्ता है। उसने फेसबुक पर उस हत्या की जिम्मेदारी भी ली थी।

              वहीं, आरजू बिश्नोई को गैंग का एक सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है, जो सोशल मीडिया और धमकियों के जरिए गैंग की गतिविधियों को संचालित करने में मदद करता है।

              रोहित शेट्टी के घर के आसपास सुरक्षा बल की तैनाती की गई

              घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीमें उनके घर पहुंचीं। रोहित शेट्टी मुंबई के जुहू इलाके में रहते हैं। उनके घर के पास बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटीज के घर हैं।

              फायरिंग की घटना के बाद जुहू में रोहित शेट्टी के घर के आसपास सुरक्षा बल की तैनाती की गई।

              घटना के बाद रोहित शेट्टी के घर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

              घटना के बाद रोहित शेट्टी के घर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : ईको-पर्यटन का नया केंद्र बन रहा धमनी गांव

                              शुरू हुई नौकाविहार सुविधारायपुर (BCC NEWS 24): प्रकृति के...

                              रायपुर : संघर्षों को मात देकर गृहिणी से सफल उद्यमी बनीं लीलावती, आत्मनिर्भरता की मजबूत मिसाल

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम खड़गवां...

                              Related Articles

                              Popular Categories