कोरबा: पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने पत्नी और प्रेमी पर लगाया हत्या का आरोप, मृतक का भाई बोला- चरित्र शंका को लेकर अक्सर विवाद होता था

        कोरबा: जिले के रजगामार में 32 वर्षीय दिलेश्वर कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके परिजनों ने दिलेश्वर की पत्नी राजकुमारी और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

        दिलेश्वर और 30 वर्षीय राजकुमारी की शादी 12 साल पहले हुई थी। उनके दो बच्चे, एक 12 साल का बेटा और एक 10 साल की बेटी है। पिछले डेढ़ साल से पति-पत्नी के बीच चरित्र शंका को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद के कारण दिलेश्वर एक महीने पहले अपने गृहग्राम नवागढ़ थाना क्षेत्र के हीरागढ़ चला गया था।

        घर आने के बाद बिगड़ी तबीयत

        शुक्रवार को दिलेश्वर अपनी पत्नी और बच्चों को घर वापस लाने के लिए रजगामार पहुंचा। उसने राजकुमारी को बताया था कि वह उसे और बच्चों को लेकर हीरागढ़ वापस जाएगा और वहां मेला देखेंगे। घर पहुंचने के कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उसे तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

        केला खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

        दिलेश्वर की पत्नी राजकुमारी ने पुलिस को बताया कि, उसके पति ने फोन पर बताया था कि वह कुमुण्डा में किसी के साथ खा-पीकर घर आ रहा है। घर पहुंचने पर वह केले लेकर आया था और शराब के नशे में था।

        केला खाने के बाद दिलेश्वर की तबीयत खराब होने लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। राजकुमारी ने यह भी बताया कि दिलेश्वर शराब छोड़ने के लिए देसी दवाइयों का भी सेवन कर रहा था।

        चरित्र शंका को लेकर अक्सर विवाद होता था

        वहीं, मृतक दिलेश्वर के चचेरे भाई लोध राम कश्यप ने बताया कि दिलेश्वर और राजकुमारी के बीच चरित्र शंका को लेकर अक्सर विवाद होता था। इस विवाद को सुलझाने के लिए सामाजिक बैठकें भी हुई थीं।

        एक महीने पहले जब दिलेश्वर गांव आया था, तब उसने अपनी पत्नी के बारे में सारी बातें परिवार वालों को बताई थीं। परिजनों ने राजकुमारी और उसके प्रेमी पर दिलेश्वर की हत्या का आरोप लगाया है।

        जांच में जुटी पुलिस

        इस मामले में रजगामार चौकी प्रभारी लक्ष्मण खूंटे ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके भाई के बयान दर्ज किए हैं। मामले में आगे की जांच और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।



                Hot this week

                रायपुर : सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत जल स्रोतों की साफ-सफाई

                नदी घाटों एवं जलाशयों को स्वच्छ रखने जनभागीदारी से...

                रायपुर : स्वच्छता को आदत बनाएं, तभी शहर होंगे स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ – अरुण साव

                महाराजबंध तालाब में उतरे जनप्रतिनिधि और नागरिक, श्रमदान कर...

                न्यूयॉर्क: इजराइली PM का UN में बायकॉट, नेतन्याहू के भाषण से पहले 75 देशों के डिप्लोमेट्स बाहर चले गए

                न्यूयॉर्क: इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को संयुक्त...

                Related Articles

                Popular Categories