कोरबा: SECL कर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, मरने से पहले अजीब हरकतें कर रहा था, पड़ोसी ने वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा

              कोरबा: जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र में एक एसईसीएल कर्मी ने अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

              जानकारी के अनुसार, एसईसीएल कुसमुंडा में कार्यरत गुलाब सिंह (पिता पारस नाथ) ने विकास नगर कॉलोनी के एमडी-17 स्थित अपने कमरे में पंखे से लटककर जान दे दी। मृतक अविवाहित था और अकेले रहता था।

              एसईसीएल कर्मी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी

              बताया जा रहा है कि आत्महत्या करने से कुछ देर पहले उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह अजीब हरकतें कर रहा था। उसके पड़ोसी ने यह सब देखकर एक वीडियो बनाया और मृतक के परिजनों को भेजा।

              वीडियो देखने के बाद परिजन सूरजपुर जिले के खड़गंवा स्थित पम्पापुर गांव से कोरबा के लिए रवाना हुए। हालांकि, उनके पहुंचने से पहले ही गुलाब सिंह फांसी लगाकर आत्महत्या कर चुका था।

              पुलिस ने मृतक के परिजन और आसपास के लोगों से बयान लिए

              गुलाब सिंह मूलतः सूरजपुर जिले के खड़गंवा के पम्पापुर गांव का निवासी था। कुछ साल पहले ही उसका तबादला कुसमुंडा क्षेत्र में हुआ था और वह एसईसीएल कुसमुंडा खदान में कार्यरत था।

              कुसमुंडा थाना पुलिस ने इस मामले में मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।

              पुलिस के अनुसार, मृतक ने किन परिस्थितियों में यह आत्मघाती कदम उठाया, यह जांच का विषय है।


                              Hot this week

                              रायपुर : टमाटर की खेती से भारती की बढ़ी आमदनी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): महासमुंद जिले के अंतर्गत ग्राम...

                              रायपुर : 138 करोड़ की लागत से नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन

                              पूर्व में स्वीकृत टू-लेन सड़क को फोरलेन करने राज्य...

                              रायपुर : 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं 17 अगस्त को मॉप-अप दिवस

                              प्रदेश के 1.10 करोड़ बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजोल...

                              Related Articles

                              Popular Categories