कोरबा: पुलिस ने अजीबोगरीब मॉडिफाइड बाइक को किया जब्त, गाड़ी पर मालिक की कलाकारी देखकर हुई हैरान, मॉडल पहचानना मुश्किल; ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर 15,000 रुपए का जुर्माना लगाया

              कोरबा: जिले में एक ‘अजीबोगरीब’ मॉडिफाइड बाइक को पुलिस ने जब्त किया है। यह बाइक इतनी अनोखी थी कि पुलिस भी इसे देखकर हैरान रह गई। इसका मॉडल या निर्माता कंपनी पहचानना मुश्किल था।

              बाइक के मालिक ने इसे खुद अपनी कलाकारी से पूरी तरह मॉडिफाई किया था। इसकी बनावट इतनी विचित्र थी कि दूर से यह पहचानना मुश्किल था कि यह कौन सा वाहन है। मालिक ने इस पर ‘उड़ता परिंदा’ स्लोगन भी लिखवाया था।

              मालिक पर 15,000 रुपए का जुर्माना लगाया

              शहर की सड़कों पर घूम रही इस बाइक पर रामपुर सिविल लाइन थाना पुलिस की नजर पड़ी। यातायात नियमों का उल्लंघन और बिना वैध अनुमति के मॉडिफाई की गई इस बाइक को पुलिस ने तुरंत रोक लिया।

              पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया और इसके मालिक पर 15,000 रुपए का जुर्माना लगाया।

              पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक को पकड़ा

              सिविल लाइन थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि उन्हें सड़क पर तेज गति से फर्राटे भर रही इस बाइक की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर वाहन को पकड़ा और मालिक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की।

              उन्होंने यह भी बताया कि मॉडिफाइड गाड़ियों, कानफोड़ू साइलेंसर, तेज हॉर्न और ब्लैक फिल्म वाले वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : मीडिया प्रोफेशनल्स के लिए जीवन को संतुलित करने का सशक्त माध्यम है योग – कुलपति प्रो. मनोज दयाल

                              कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर...

                              रायपुर : सारंगढ़-बिलाईगढ़ : दो माह में कायाकल्प

                              दो माह में बदली सरकारी अस्पतालों की सूरत, स्वास्थ्य...

                              रायपुर : ढोलकल ट्रैकिंग रूट का हुआ लोकार्पण

                              दंतेवाड़ा में पर्यटन विकास और स्थानीय रोजगार को मिलेगा...

                              Related Articles

                              Popular Categories