रायपुर: दो सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 7.90 करोड़ रूपए स्वीकृत

        रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा बस्तर जिले के अंतर्गत दो सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 7 करोड़ 90 लाख 9 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। सिंचाई येाजनाओं के स्वीकृत कार्यों में विकासखण्ड-जगदलपुर के कुम्हरावण्ड उद्वहन सिंचाई योजना के नहर लाईनिंग कार्य हेतु 4 करोड़ 84 लाख 4 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। सिंचाई योजना के प्रस्तावित कार्यों के हो जाने पर रूपांकित सिंचाई 680 हेक्टेयर में 624.40 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति सहित 25 हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई की जा सकेगी। इसी प्रकार से विकासखण्ड-बकावण्ड की पीठापुर तालाब के जीर्णोद्धार कार्य के लिए तीन करोड़ 6 लाख 5 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण होने पर योजना की रूपांकित सिंचाई 417 हेक्टेयर में 367 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति सहित पूर्ण रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई प्रस्तावित है। सिंचाई योजनाओं के कार्यों को पूर्ण कराने के लिए मुख्य अभियंता गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग जगदलपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories