रायपुर : खोलार नाला और धौराभाठा जलाशय योजना के लिए 17.89 करोड़ रूपए स्वीकृत

              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा कोरबा जिले के अंतर्गत दो सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 17 करोड़ 89 लाख 6 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। स्वीकृत कार्यों में विकासखण्ड कटघोरा अंतर्गत खोलार नाला स्टापडेम नं. 2 के कार्य हेतु 6 करोड़ 83 लाख 83 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना से निस्तारी, भू-जल संवर्धन एवं किसानों द्वारा स्वयं के साधन से 25 हेक्टेयर खरीफ क्षेत्र में सिंचाई होगी एवं औद्योगिक तथा औद्योगिक प्रयोजन हेतु जल प्रदाय किया जाएगा। इसी तरह से विकासखण्ड-पाली की धौराभाठा जलाशय योजना के निर्माण कार्यों के लिए 11 करोड़ 5 लाख 23 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के अंतर्गत 400 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई किया जाना प्रस्तावित है। सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

                              कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

                              Related Articles

                              Popular Categories